(प्रदीप यादव) आज समाजवादी पार्टी बहराइच कैसरगंज विधानसभा विकासखंड फखरपुर में ’बूथ कार्यकर्त्ता सम्मलेन कार्यक्रम अरई कला चैराहा अम्बेडकर पार्क में पूर्व जिला पंचायत सदस्य आनंद प्रकाश यादव जी के नेतृत्व में आयोजन किया गया।’
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला सभा समाजवादी पार्टी आदरणीया जूही सिंह जी रहीं व विशिष्ट अथिति पूर्व कैबिनेट मंत्री कारागार राकेश वर्मा जी रहे सरदार बल्ल्भ भाई पटेल जी जयंती लौह पुरष सरदार पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गयी ।
दोनों नेताओं ने विकासखंड फखरपुर से आए भारी संख्या में बूथ कार्यक र्ताओं को सम्बोधित किया।
महिला सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने बूथ कार्यकर्त्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आंनद प्रकाश यादव जी आपका बूथ सम्मलेन कार्यक्रम बहुत शानदार है जिसमें बूथ के सभी मजबूत कार्यकर्त्ता उपस्थिति हैं हम सभी बूथ के सम्मानित साथियों से आह्वान करती हूँ कि आप सभी अपने बूथ को मजबूत करते हुए 2022 की लड़ाई लड़ेंगे और 2022 में माननीय अखिलेश यादव जी मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे।
आज वर्तमान भाजपा सरकार से किसान नौजवान ब्यापारी महिलाएं सभी वर्ग के लोग परेशान हैं चारों तरफ अराजकता का माहौल है। महंगाई भ्रष्टाचार चरम पर है दैनिक उपयोगी वस्तुओं का लगातार दाम दोगुना बढ़ता जा रहा है।
किसानों को बीजेपी मंत्री के बेटों द्वारा कुचला जा रहा बेरोजगार नौजवानों को रोजगार मांगने पर लाठी मारी जा रही हैं,बहन बेटियों की इज्जत नहीं बचती लगातर उनके साथ लूट खसोट अत्याचार गैंग रेप जैसी घटनाएँ हो रही हैं। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार उत्तर प्रदेश की आम जन मानस को असल मुद्दों से भटका कर हिंदू-मुस्लिम मंदिर- मस्जिद में गुमराह कर रही है।
इस मौके पर बूथ कार्यकर्ता लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष नंदेश्वर नन्द यादव, अमरदीप यादव, मुलायम सिंह यदुवंश बेलहरी , विनोद यादव, हासिर खान प्रधान माधवपुर, अनवर खान, सुरेश यादव प्रधान काल्हापारा, देशराज यादव, जिला पंचायत सदस्य मंशाराम यादव,संतोष यादव,रिंकू सिंह आदि समाजवादी साथी गण उपस्थिति रहे।
फखरपुर में ’बूथ कार्यकर्ता सम्मलेन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Read Time3 Minute, 18 Second