भाजपा नेता ने नुक्कड़ सभा व चैपाल लगाकर गिनाई सरकार की उपलब्धियां

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time4 Minute, 0 Second

(मनोज मौर्य) ऊंचाहार रायबरेली। विधानसभा ऊंचाहार के जिगना, कुसमी, चढ़ाई चैराहा, बीकरगढ़, सराय सहजन, कलेहा, खोज नपुर आदि गांव में नुक्कड़ सभा एवं चैपाल कर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के चेयरमैन ऊंचाहार विधानसभा के प्रभारी सुधाकर त्रिपाठी एवं भाजपा नेता अतुल सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया और समस्याएं सुनी। त्रिपाठी जी ने कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व में देश और प्रदेश का चैमुखी विकास हो रहा है। आज भारत को विश्व में स्थान दिलाने का काम मोदी जी ने किया है । प्रधानमंत्री आवास योजना, सौभाग्य विद्युत योजना, उज्जवला योजना, सहित तमाम ऐसी जनकल्या णकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को हो रहा है। किसानों को किसान सम्मान निधि देकर मोदी जी ने सम्मानित करने का काम किया है। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में चिकित्सा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए कई मेडिकल कॉलेज का निर्माण करा रही है। अपराधियों पर योगी जी ने नकेल कसने का काम किया है या तो आज उज्जैन में है या तो प्रदेश छोड़कर बाहर चले गए हैं। अतुल सिंह हमेशा आप सबके बीच रहते हैं और गरीबों की सेवा करने में लगे रहते हैं। जरूरतमंदों को कंबल, ट्राई साइकिल, वैशाखी ,व्हीलचेयर आर्थिक सहायता देते रहते हैं । भाजपा नेता अतुल सिंह ने कहा कि ऊंचाहार की जनता इस बार कमल खिलाएगी। ऊंचाहार को अब लोग चरागाह ना समझे बाहरी लोग यहां से विधायक बनकर जाते हैं और और अपना विकास करते हैं ऊंचाहार की जनता हमारे परिवार की तरह है हम हमेशा यहां की जनता के सम्मान स्वाभिमान के लिए हमेशा लड़ाई लड़ते रहेंगे। मोदी और योगी जी ने गरीबों के लिए बहुत काम किया है उत्तर प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के साथ-साथ अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की है। लोगों मे मोदी और योगी के प्रति विश्वास है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, जगतपुर मंडल अध्यक्ष विनायक सिंह, वरिष्ठ नेता राम दत्त पांडे,युवा नेता दीपू सिंह चैहान ,अरुण सिंह,रामबिसुन चैधरी पूर्व प्रधान, संजय सिंह, प्रधान बबलू चैधरी, कप्तान सिंह, प्रधान मनीष सिंह प्रधान आनंद त्रिपाठी, प्रधान शिव कुमार, अजय त्रिपाठी, प्रेम दीक्षित, अरुण कुमार यादव, डॉक्टर संतलाल सरोज, अशोक सरोज, राम लल्ला तिवारी, दिनेश यादव ,अवधेश यादव, राजेश रैदास, आरबी सिंह भाजपा नेता, गायक मनोज अग्रहरि, पप्पू मिश्रा, सत्यम साहू ,विनीत कौशल, अरविंद कुमार शर्मा, बब्लू सिंह, विनोद मिश्रा, रमेश शुक्ला ,चंदृका मौर्या, राम सहारे पटेल, राकेश सविता आदी सैकड़ो की संख्या मे लोग उपस्थित रहे।

Next Post

आधुनिक तकनीकी दौड़ में इस्लाम

(संजय […]
👉