अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रांतीय सम्मेलन में सम्मानित किए गए दिनेश सिंह कुशवाहा

RAJNITIK BULLET
1 0
Read Time2 Minute, 39 Second

(प्रेम वर्मा) कानपुर। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा का प्रान्तीय अधिवेशन ओरियंटल रिसार्ट में संम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के कैबिनेट मंत्री सम्राट चैधरी और मुख्य वक्ता पूर्व सांसद राजकुमार सैनी रहे। महा सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुश वाहा राकेश मेहतो ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि कुशवाहा व मौर्य समाज को विश्व के इतिहास में गौरवशाली व बलशाली साम्राज्य के रूप में रेखांकित किया गया है। वर्तमान राज नीतिक परिदृश्य में कुशवाहा और मौर्य समाज को सत्ता की चाभी पाने के लिए कठिन संघर्ष करना होगा। आज जरूरत है कि कुशवाहा और मौर्य समाज अन्य पिछड़ा वर्ग का नेतृत्व अपने हाथों में ले। कुशवाहा समाज खेती के साथ राजनीति का भी खिलाड़ी बने। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के कानपुर जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह कुशवाहा को जिले में सबसे ज्यादा सक्रिय भूमिका निभाने के लिए सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी अपने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में राजकुमार सैनी पूर्व सांसद, कुशवाहा राकेश मेहतो, सम्राट चैधरी कैबिनेट मंत्री जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह कुशवाहा, लोकमान कुशवाहा, जेडी कौशल भजन भगत, नंदकिशोर कुशवाहा, कार्यक्रम आयोजक प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुमार संयोजक दिनेश सिंह कुशवाहा जिला अध्यक्ष कानपुर नगर, व्यवस्थापक सौरभ सिंह कुशवाहा महासचिव कानपुर नगर मीडिया प्रभारी सागर सिंह कुशवाहा, सचिव राजेंद्र सिंह कुशवाहा संगठन सचिव जितेंद्र शर्मा अध्यक्ष अरुण कुशवाहा स्वतंत्र, शेखर कुशवाहा एडवोकेट श्री कृष्ण कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहें।

Next Post

विश्वविद्यालय स्थापना हेतु चलाया गया ट्विटर अभियान

(आकाश […]
👉