भारतीय किसान यूनियन सुनील जनपद रामपुर के जिला अध्यक्ष बने लालता प्रसाद गंगवार (समाजसेवी)

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time7 Minute, 1 Second

(राममिलन शर्मा) रामपुर भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चैधरी राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत रामपुर पधारे रामपुर के तहसील मिलक क्षेत्र के गांव मोहम्मद नगर नानकार में महापंचायत को संबोधित किया राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चैधरी राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी का रामपुर पहुंचने पर पहाड़ी गेट और सिमरिया चैराहा पर किसान नेता लालता प्रसाद गंगवार के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चैधरी राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन का गगन भेदी नारे लगाकर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला ग्राम पंचायत मोहम्मद नगर नानकार पहुंचा ग्रामीण ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चैधरी राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी का जोरदार स्वागत किया पंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चैधरी राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी ने भारतीय किसान यूनियन सुनील जनपद रामपुर जिला अध्यक्ष की घोषणा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चैधरी जी ने किसान नेता लालता प्रसाद गंगवार समाजसेवी को भारतीय किसान यूनियन सुनील का रामपुर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चैधरी राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी जी ने लालता प्रसाद गंगवार को नियुक्ति पत्र सोपा।
महापंचायत में समाज सेवी लालता प्रसाद गंगवार ने श्री राधे कृष्ण की तस्वीर भेंट की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चैधरी राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी का मंच पर, जोरदार स्वागत किया सैकड़ो किसानों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय प्रवक्ता के समक्ष भारतीय किसान यूनियन सुनील की नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय किसान यूनियन सुनील की सदस्यता ग्रहण की सभी नवनियुक्त सदस्यों को राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चैधरी राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी ने भारतीय किसान यूनियन सुनील की सदस्यता ग्रहण कराई।
भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चैधरी ने कहा लालता प्रसाद गंगवार के जिला अध्यक्ष बनने से रामपुर जनपद में भारतीय किसान यूनियन सुनील संगठन मजबूत होगा अधिक से अधिक किसानों को संगठ न से जोड़ने का काम करेंगे किसानों गरीबों मजदूरों के दुख दर्द में हमेशा साथ रहेंगे वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार किसान विरोधी सरकार है इस सरकार ने किसान किसा न हित के लिए कुछ भी नहीं किया सिर्फ किसानों का शोषण किया है उत्तर प्रदेश का किसान डीएपी खाद के लिए दर-दर भटक रहा है लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार के नुमाइं दे हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं इस सरकार ने किसान हित के लिए कुछ भी नहीं किया किसानों को भारतीय किसा न यूनियन सुनील से जोड़े किसानों गरीबों मजदूरी की सेवा के लिए हमेशा आगे रहे देश की रीड युवा होते हैं अधिक से अधिक युवाओं को भारतीय किसान यूनियन सुनील से जोड़े जनपद रामपुर का किसान जन समस्याओं से परेशान है जल्द ही जनपद रामपुर में होगा एक बहुत बड़ा किसान आंदोलन जिसकी तैयारी में कार्यकर्ता की जान से जुट जाए राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅ प्रवीण भास्कर एडवोकेट ने कहा की इस समय देश का किसान परेशान है किसानों को फसल का मूल्य भी सही तरह से नहीं मिलता किसानों को डीएपी खाद भी नहीं मिल रही किसान सहकारी समितियों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन किसानों को डीएपी नहीं मिलता नहर रजवाहा माइनर की सफाई कागजों में कर दी जाती है लेकिन मौके पर नहीं भारतीय किसान यूनियन सुनील हमेशा किसान हित में है और रहेगी
नव नियुक्त जिला अध्यक्ष लालता प्रसाद गंगवार समाज सेवी ने कहा राष्ट्रीय नेतृत्व ने मुझे जो यह जिम्मेदारी दी गई है उसका बखुवी निर्वाह करूंगा एक माह के अंदर जन पद रामपुर की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा जनप द रामपुर के हर गांव में पंचा यत कर युवाओं किसानों को संगठन से जोड़ने का काम करूंगा हमेशा किसान हित में किसानों गरीबों मजदूरों की सेवा करता रहूंगा किसान हित में जनपद रामपुर में होगा एक बहुत बड़ा आंदोलन महा पंचायत में प्रमुख रूप से, उप स्थित रहे लालता प्रसाद गंग वार समाजसेवी देवेंद्र गंगवार बुद्धसेन गंगवार गंगाराम गंगवार महावीर गंगवार रवि गंगवार विपिन दुर्गेश चेतराम अनिल कुमार गंगवार मंगल सेन लोधी राजपूत नौबत राम राजपूत विजयपाल राजपूत प्रजीत सिंह सुंदरलाल लोधी और सैकड़ो किसान मौजूद रहे।

Next Post

वर्तमान डिजिटल इलेक्ट्राॅनिक एविडेंस युग में खुली आंखों से संवैधानिक मार्ग से न्यायिक प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होने की संभावना

एडवोकेट […]

You May Like

👉