सदर 180 विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए डाक्टर जीबी सिंह ने दिया ज्ञापन

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 40 Second

(राममिलन शर्मा) राय बरेली। रायबरेली सदर 180 विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार चुनाव लड़ने हेतु डाक्टर जीबी सिंह ने जिला अध्यक्ष रामदेव पाल को मंडल अध्यक्षों की उपस्थिति में आवेदन देते हुए साथ में विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष हरीश चंद शर्मा पदाधिकारी मौजूद रहे हम आपको बता दें डाक्टर जीबी सिंह काफी संघर्ष शील प्रत्याशी हैं और प्रदेश सरकार की बेमिसाल जन कल्याण कारी योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार प्रचार प्रसार कर रहे हैं। डा0 सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के चैमुखी विकास हो रहा है भाजपा के साढ़े 4 साल के कार्यकाल में एक भी सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ है रोजगार के क्षेत्र में सबसे ज्यादा नौकरियां भाजपा सरकार में शिक्षित लोगों को प्राप्त हुए हैं किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है विद्युत आपूर्ति बेहतर है इस प्रकार प्रदेश में निरंतर विकास हो रहा है स्वास्थ्य शिक्षा सुरक्षा की बेहतर सेवाएं उपलब्ध है इस प्रकार प्रदेश में पुणे योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की स्पष्ट बहुमत की सरकार होगी यही हम सब का लक्ष्य है। डाक्टर जीबी सिंह एक शिक्षित योग्य जनप्रतिनिधि उम्मीद वार हैं इस बार सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने हेतु डाक्टर जीबी सिंह ने कार्यकर्ताओं संग मिलकर जिला अध्यक्ष को आवेदन पत्र सौंपा है। इस मौके पर राम प्रताप सिंह मंडल अध्यक्ष जीतेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष दिनेश त्रिपाठी कार्यालय प्रभारी सहदेव आज भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

भाजपा युवा मोर्चा द्वारा मानव श्रृंखला कार्यक्रम संपन्न

(अफरोज […]
👉