नंदेश्वर नंद यादव को पुलिस प्रशासन द्वारा भाजपा सरकार के इशारे पर घर में किया गया नजरबंद

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 17 Second

(प्रदीप यादव) (प्रदीप यादव) बहराइच लखीमपुर किसानो की हत्या के उपरांत परसों रात्रि से लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष नंदेश्वर नंद यादव को पुलिस प्रशासन द्वारा भाजपा सरकार के इशारे पर घर में नजरबंद किया गया है तथा दवा इलाज व आवश्यक कार्य के लिए भी बाहर निकलने नहीं दिया जा रहा है और मृतक किसानों के अंतिम संस्कार में भी शामिल नही होने दिया जा रहा है इसी तरीके से अघोषित इमरजेंसी जैसा माहौल है लोकतंत्र को खत्म कर दिया जा रहा है भाजपा सरकार कि पुलिस प्रशासन के तानाशाही रवैया के विरुद्ध लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष नंदेश्वर नंद यादव अपने साथियों के साथ अपने ही आवास के पास धरने पर बैठ गए।
इस अवसर पर धरने को संबोधित करते हुए लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष नंदेश्वर नंद यादव ने कहा भाजपा सरकार के इशारे पर किसानों के आंदोलन को कुचलने के लिए केंद्रीय गृह राज मंत्री के पुत्र द्वारा किसानों की हत्या की जाती हैं जिसके बाद हत्यारोपी की गिरफ्तारी के बजाय उसकी सुरक्षा बढ़ा दी जाती है जो घोर निंदनीय है सपा नेताओं को उनके ही घर में नजरबंद कल लोकतंत्र को तार-तार किया जा रहा है 2022 मैं भाजपा का सफाया होना तय है
इस अवसर पर लोहिया वाहिनी जिला उपाध्यक्ष अमरदीप यादव , जिला महासचिव बाबू खान,जिला सचिव मोहम्मद सैफ, आशीष गौरव श्रीवास्तव, शिवम गिरी, दिनेश यादव, विनोद यादव, विकास यादव, सुनील यादव, शाहरुख, जाफर खान, आदि तमाम समाजवादी साथी मौजूद रहे।

Next Post

भाजपा नेता अतुल सिंह ने चैपाल लगाकर सुनी जन समस्याएं

(मनोज […]
👉