किसान संगठनों से प्रशासन ने की वार्ता, मांगा समय

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 31 Second

(नीरज कुमार अवस्थी) सीतापुर। धान खरीद को लेकर सीतापुर जनपद में हो रही देरी पर बिफरे किसान नेताओं से आज प्रशासन ने वार्ता की और धान की खरीद शुरू कराने के लिए समय मांगा।
जानकारी के अनुसार संयुक्त किसान मोर्चा ने सीतापुर जनपद में भी पूर्व की भांति और पड़ोसी जनपदों की तर्ज पर एक नवम्बर की बजाय 1 अक्टूबर से ही धान की खरीद शुरू कराने के लिए जिलाधिकारी को पूर्व में ज्ञापन दिया था, और, संयुक्त किसान मोर्चा ने यह भी कहा था, कि, यदि प्रशासन विगत वर्षों की भांति 1 अक्टूबर से धान की खरीद शुरू नहीं करा पाता है, तो सभी किसान साथी 1 अक्टूबर को अपनी धान की ट्राली लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा के अल्टीमेटम को देखते हुए आज अपर जिलाधिकारी सीतापुर ने संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की, और वार्ता के दौरान उन्होंने धान की खरीद शुरू कराने के लिए आगामी 5 अक्टूबर तक का समय मांगा। अपर जिलाधिकारी से मिलने आए संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल में शामिल व संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक पिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि प्रशासन ने धान की खरीद शुरू कराने के लिए 5 तारीख तक का समय मांगा है, इसीलिए हम लोगों ने 1 तारीख को धान की ट्राली लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचने का प्रोग्राम स्थगित कर दिया है। संयुक्त मोर्चा के सदस्य व किसान मंच के प्रदेश प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने कहा कि 5 तारीख तक प्रशासन को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद शुरू करना सुनिश्चित करानी होगी, क्योंकि धान की फसल एकदम तैयार है, और प्रशासन को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि यदि मंडी में धान की खरीद शुरू होती है, तो वह भी न्यूनतम समर्थन मूल्य के आधार पर ही हो। सिख संगठन के अध्यक्ष गुरपाल सिंह ने बताया कि यदि प्रशासन 5 तारीख तक धान की खरीद शुरू नहीं करा पाता है तो किसान अपने धान लेकर जिलाधिकारी कार्यालय सहित अन्य विभागीय कार्यालयों का घेराव करने पर विवश हो जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस अवसर पर अन्य जो किसान नेता उपस्थित रहे उनमे दिनेश शुक्ला, सुरजीत सिंह, दिनेश ब्रह्मचारी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Next Post

उ0प्र0 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही प्रदेश का बजट 25 परसेंट शिक्षा के लिए होगा-मनीष शिसोदिया

(मो. […]
👉