सांसद संगम लाल गुप्ता के हमलावरों पर हो कार्रवाई

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 5 Second

(मनोज मौर्य) ऊंचाहार, रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा अपने समाज में भाजपा की नीतियां व उपलब्धियां पहुंचा कर पार्टी से समाज के लोगो को जोड़ने में अग्रणी भूमिका अदा कर रहा है। इसी कारण से प्रदेश के मुख्यमंत्री का ओबीसी मोर्चा के प्रति अधिक भरोसा बढ़ा है ।
भाजपा ओबीसी मोर्चा रायबरेली के तत्वाधान में परिचय बैठक के दौरान ऊंचाहार विधान सभा में उक्त बातें पार्टी के क्षेत्रीय मंत्री अभिलाष कौशल ने व्यक्त किए। बैठक में मंडल गौरा ,रोहनिया के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।जिसमें क्षेत्रीय मंत्री अभिलाष चंद्र कौशल जिलाध्यक्ष राधेश्याम सोनी द्वारा सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत माला पहनाकर भाजपा ओबीसी मोर्चा में काम करने के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी। आने वाले 2022 के विधान सभा चुनाव में ओबीसी मोर्चा को विशेष जिम्मेदारी देने के लिए सभी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के प्रति आभार जताया और प्रदेश में पुनः योगी सरकार को वापस लाने के लिए संकल्प लिया।
इस मौके पर अभिलाष कौशल वरिष्ठ भाजपा नेता ऊंचाहार विधानसभा ने कहा कि सरकार ने अनेकों जन कल्याण योजनाएं शुरू की है।
जिससे लोगों का भाजपा के प्रति भरोसा बढ़ा है। बैठक में ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रतापगढ़ सांसद संगम लाल गुप्ता के ऊपर जानलेवा हमले की निंदा की और कहा कि जिसने भी यह घृणित कार्य किया है उसके ऊपर कठोर से कठोर कार्रवाई हो उसके लिए सोमवार को जिलाधकारी के माध्यम से मुुुख्यमंत्री को घृणित कार्य करने वाले लोगो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए,मुख्यमंत्री को देंगे जिलाधिकारी के माध्यम से कड़ी कार्रवाई के लिए ज्ञापन।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गौरा अनुराग मिश्रा, अवधेश जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष राजू यादव, मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा वीरेंद्र साहू ,फूल सिंह जायसवाल ,मंडल अध्यक्ष रोहनिया राममूरत जायसवाल, गुड्डू यादव जिला उपाध्यक्ष किरन गुप्ता वृंदावन आदि लोग उपस्थित रहे।

Next Post

बारिश में कच्चा मकान हुआ जमींदोज, नहीं पहुंचा कोई जिम्मेदार

(मनोज […]
👉