लोहिया वाहिनी करे संवाद फिर आएगा समाजवाद’ कार्यक्रम के अंतर्गत चैपाल का हुआ आयोजन

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time4 Minute, 12 Second

(प्रदीप यादव) 26 सितंबर दिन रविवार को समाजवादी लोहिया वाहिनी बहराइच द्वारा लोहिया वाहिनी करे संवाद फिर आएगा समाजवाद कार्यक्रम के अंतर्गत चैपाल का आयोजन हुआ । चैपाल को सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने संबोधित किया। लोहिया अखिलेश जनसंदेश साइकिल यात्रा के तीसरे दिन आज विधानसभा सदर बहराईच में चाकुजोत से सायकिल यात्रा निकाली गई। यह यात्रा रमवापुर, बुधनपुरवा, सपहा, सरवा, ताजपुर, मलनगसिंह, मोग लहा से होते हुए रानीपुर में समाप्त हुई। इस साइकिल यात्रा का जगह जगह किसानों नौजवानों ने स्वागत किया। गांव गांव साइकिल यात्रा का नेतृत्व लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष नंदेश्वर नंद यादव ने किया, इस साइकिल यात्रा को मुख्यातिथि सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जफर उल्ला खांश्बंटी, व जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान जी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पार्टी के नेता जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान जी ने साइकिल चलाकर वहां उपस्थित सभी नवजवानों, युवाओ का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान गांव गांव लोगों से जनसंवाद स्थापित किया गया। जिसमें सपा सरकार की उपलब्धियां बताई गई तथा भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर किया गया।
सपा जिला अध्यक्ष रामहर्ष यादव ने कहा की सत्ताधारी पार्टी भाजपा को पटखनी देना बहुत आसान है बस इन लोगो के झूठ को गावँ गांव जनता तक हमें पहुचाना है और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को जन जन को याद दिलाना है।
जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान ने कहा की भाजपा सरकार झूठ की नींव पर टिकी है जो बस कुछ ही दिन की मेहमान है उत्तर प्रदेश की जनता में इनके झूठ से भारी आक्रोश है जिसका जवाब 2022 में सत्ता परिवर्तन कर सपा सरकार बनाने का मन जनता ने बना लिया है।
लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष नंदेश्वर नंद यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसान नौजवान बेहाल है महंगाई चरम सीमा पर है, भाजपा सरकार की जनविरोधी, किसान विरोधी, दलित -पिछड़ा विरोधी, महिला विरोधी, आरक्षण विरोधी नीतियों को उजागर करने एवं समाज वादी विचारधारा ,कार्यों एवं नीतियों को जन जन तक पहुचाने के लिए लोहिया वाहिनी ने यह साइकिल यात्रा निकाली है। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार आरक्षण को खत्म करने का षड्यंत्र कर रही है क्योंकि भाजपा चाहती है की दबे कुचले पिछड़े दलित अल्पसंख्यक कोई भी तरक्की न कर सके। इस अवसर पर जिला महासचिव बाबू खान, विधानसभा अध्यक्ष सुनील यादव, ब्लाक अध्यक्ष हुजूरपुर अब्दुल हक, राजितराम यादव, रिंकू सिंह, मयंकर यादव, सुरेश यादव, अरुण यादव, अवधेश यादव, अखिलेश यादव, अरविंद वर्मा, आलोक, नसीब अली, अहद खान, फैज सिद्दीकी सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्म दिवस के अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता ने फूल माला अर्पण कर बारंबार प्रणाम किया

(सौरभ […]
👉