लखनऊ करणी सेना की संगठन विस्तार व परिचयात्मक बैठक का हुआ आयोजन

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 43 Second

(अकील अहमद)
राजधानी। लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र के गौरी में स्थित डी0वी0एस0आर होटल में करणी सेना का गठन किया गया। जिसमें करणी सेना के जिला स्तर लखनऊ की संगठन विस्तार एवं परिचयात्मक बैठक का आयोजन हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विवेक राठौर, प्रदेश संगठन महामंत्री शिवांश चंदेल ,प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिहर सिंह चैहान, शिवकुमार सिंह चैहान, सूरजपाल सिंह चैहान ,प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह , बृजेन्द्र सिंह चैहान (रजोले), संगठन प्रवक्ता कुंवर दिनेश सिंह चैहान, धुन्नू सिंह, राजेश सिंह चैहान एवं लखनऊ , रायबरेली, सुल्तानपुर , अमेठी, उन्नाव व कानपुर से सम्मा नित सदस्य व सम्मानित नाग रिक उपस्थित हुए एवं संगठन के माध्यम से समाज के सर्वांगीण विकास के मुद्दों पे सार्थक चर्चा हुई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विवेक सिंह राठौर प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश (करणी सेना) को माला पहना कर भव्य स्वागत किया गया। इस सभा में शिवांश चंदेल प्रदेश संगठन मंत्री, डॉ हिरहार सिंह चैहान वरिष्ठ उपाध्यक्ष,शिव कुमार पूर्व चच्चू ग्राम पिपरसंड से प्रतिष्ठित समाजसेवी उपस्थित रहे।
विवेक सिंह राठौर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि (करणी सेना) की स्थापना 2006 में स्वर्गिय सुरेश पाल द्वारा की गई और उन्होंने बताया कि यह संगठन 22 राज्य में गठित की जा चुकी है। इस संगठन में सभी सम्मानित लोगों को संगठन में जुड़ने के लिए और इसे आगे बढ़ाने के लिए सभी का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा यह संगठन क्षत्रिय समाज के साथ-साथ सभी वर्गो व जाति के लिए बनी है। वही प्रतिष्ठित समाजसेवी पिपरसंड ग्राम सभा से शिवकुमार ने करणी सेना को संगठन के सदस्य बढ़ने पर हार्दिक बधाई दी और उन्होंने पूरी तरह साथ देने का समर्थन किया।

Next Post

तैनाती स्थल निवास करें चिकित्सक व पैरा मेडिकल स्टाफ-जिलाधिकारी

(प्रदीप […]
👉