पंजाब में बड़े हमले की साजिश नाकाम, तरनतारन में 3 आतंकी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 39 Second
 Sep 23, 2021 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीन आतंकवादी पंजाब को दहलाने की फिराक में थे लेकिन सही समय में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसी के साथ ही इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। तरनतारन पुलिस ने मोगा से तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हथियार और विस्फोटक बरामद हुए हैं। वहीं खबर सामने आ रही है कि तरनतारन में पुलिस ने टिफिन बम भी बरामद किया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीन आतंकवादी पंजाब को दहलाने की फिराक में थे लेकिन सही समय में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसी के साथ ही इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

एक हैंड ग्रेनेड बरामद 

गिरफ्तार आतंकवादियों की शिनाख्त कुलविंदर सिंह, कमलप्रीत सिंह और कंवर पाल सिंह के तौर पर हुई है। माना जा रहा है कि तीनों के संबंध विदेशी आतंकवादियों से थे। हालांकि जांच जारी है। इनके पास से एक हैंड ग्रेनेड, 11 कारतूस और एक विदेशी पिस्टल बरामद की गई है।

Next Post

हिन्दू-मुस्लिम आबादी का कांग्रेसी गणित, 2028 तक बराबर हो जाएगी दोनों की जन्मदर?

Sep […]
👉