सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का सपाइयों ने किया जोरदार स्वागत

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 8 Second

(मनोज मौर्य) सलोन रायबरेली। समाजवादी पार्टी की किसान नौजवान पटेल यात्रा प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में रायबरेली जनपद में प्रवेश करने पर सपाइयों द्वारा जोर दार स्वागत किया गया। समा जवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष इंजीनियर वीरेन्द्र यादव एवं सपा नेता पूर्व जिला पंचा यत सदस्य संतराम पासी के अगुवाई में जनपद रायबरेली और प्रतापगढ़ के बॉर्डर पर एकत्र हजारों की संख्या में सपाइयों ने किसान नौजवान पटेल यात्रा के जनपद प्रवेश पर जोरदार स्वागत किया। यह यात्रा प्रदेश अध्यक्ष एवं एमएलसी नरेश उत्तम पटेल के अगुवाई में बीती रात रायबरेली पहुंची जहां पहले से ही मौजूद हजारों की संख्या में सपाइयों ने फूल मालाओं से अपने प्रदेश अध्यक्ष को लाद दिया ।सपा के समर्थन में जमकर नारेबाजी की भीड़ देखकर उत्साहित प्रदेश अध्यक्ष सड़क पर उतर पड़े बाहर कार्यकर्ताओं को सफल आयोजन की बधाई दी व सभी से माला पहना। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि वह मिशन 2022 की तैयारी में जुट जाएं जनपद रायबरेली के समस्त सीटों पर समाजवादी पार्टी का परचम लहरा दें। उत्तर प्रदेश में जब अखिलेश यादव के अगुवाई की सरकार बनेगी तभी उत्तर प्रदेश का चैमुखी विकास होगा ।किसान खुश हाल होगा, नौजवान खुश हाल होगा, महिलाएं खुशहाल होंगी ,छात्र खुशहाल होगा, बेरोजगार खुश होंगे। स्वागत समारोह में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य संत राम पासी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हाजी इलियास मन्नी, राजेंद्र यादव एडवोकेट, राजेश चंद्रा राजेश मौर्या, शमशाद खान ,जिला महासचिव मोहम्मद अरशद खान, प्रधान नूर उद्दीन पुर भूपेंद्र सिंह, मोहम्मद नासिर, वीरेंद्र सिंह ,छोटे लाल वर्मा, राजू वर्मा प्रधान सांडा, सुख सागर मिश्रा ,इसरार हैदर, दिलीप ओझा ,चैधरी सऊद, इरफान सिद्दीकी ,अविनाश यादव जितेंद्र यादव ,अभय मिश्रा, शाहबाज हुसैन, जैद खान मेवाती, राजेश निर्मल, मोहम्मद फैसल समेत बड़ी तादाद में सपाई उपस्थित रहे।

Next Post

पंजाब में बड़े हमले की साजिश नाकाम, तरनतारन में 3 आतंकी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

 Sep […]
👉