सेवा सप्ताह के रूप में भाजपा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों ने मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time4 Minute, 48 Second

(मनोज मौर्य) रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज यानी 17 सितंबर को 71वां जन्मदिन भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया जा रहा है। आज भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा (ओबीसी मोर्चा) रायबरेली द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सुबह से ही कुष्ठ आश्रम, अवघड आश्रम, वृद्धा आश्रम आदि जगहों पर जाकर फल वितरण के साथ-साथ जरू रतमंद लोगों को राशन वितरण का कार्य किया जा रहा है भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष राधेश्याम सोनी व भाजपा क्षेत्रीय मंत्री अभिलाष चंद्र कौशल अपने पदाधिकारियों के साथ सुबह से ही रायबरेली के भिन्न- भिन्न जगहों पर जाकर फल वितरण एवं जरूरतमंद लोगों को राशन वितरण का कार्य कर रहे हैं जिसमें उनके साथ जिला महामंत्री परमेश पटेल जिला मंत्री राजेंद्र गुप्ता जिला पंचायत सदस्य शेरू सिंह नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता प्रतीक यादव आदि पदाधिकारी जिलाध्यक्ष व क्षेत्रीय मंत्री के साथ साथ सुबह से ही प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मना रहे हैं और लोगों से उनके दीर्घायु होने की कामना कर रहे हैं। इस मौके पर देश भर के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी जश्न का महौल है। पीएम मोदी के 71वें जन्मदिन पर, भाजपा 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक श्सेवा और समर्पण अभियानश् शुरू करेगी। ‘सेवा और समर्पण अभियान’ अलग- अलग सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जाएगा। इस अभियान के द्वारा रक्तदान कैम्प और पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए विकास कार्यों को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनियां शामिल की गई हैं, भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष राधेश्याम सोनी ने कहा कि भारत को एक ओजस्वी प्रधानमंत्री मिला है जो सबका साथ सबका विकास मंच से देश का विकास के पथ पर अग्रसर कर रहे हैं उनके नेतृत्व वाली सरकार में निर्णय निर्माण की असीम क्षमता है चीन हो या पाकिस्तान हर मोर्चे पर मोदी जी की नेतृत्व वाली सरकार शानदार काम कर रही है वही करो ना जैसी वैश्विक महामारी के दौर में भी केंद्र सरकार उत्कृष्ट काम कर रही है, फल वितरण में मोदी जी को हां प्लास्टिक को ना कार्यक्रम के अंतर्गत आम जनमानस को कपड़े से बने थैलों में फलों का वितरण किया गया क्षेत्रीय मंत्री अभिलाष चंद कौशल ने कहा कि मोदी जी युवा पीढ़ी के प्रेरणा स्रोत हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे देश मे विश्व में एक अलग पहचान बनाई है। आपको बता दे की प्रधा नमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 में अपने जन्मदिन पर आशीर्वाद लेने के लिए गुजरात में अपनी मां हीराबेन मोदी से मिले थे।पीएम मोदी ने उनके पैर छुए और आशिर्वाद लिया,इस मौके पर उनकी मां ने उन्हें 5,000 रुपये दिए थे। इस पैसों को उन्होंने जम्मू-कश्मीर राहत कोष में दान कर दिया था। भाजपा ओबीसी मोर्चा रायबरेली के जिलाध्यक्ष राधेश्याम सोनी व क्षेत्रीय मंत्री अभिलाष चंद कौशल ने कहा कि ओबीसी मोर्चा रायबरेली के तरफ से हर मंडल में कार्य क्रम आयोजित किया गया है और कार्यकर्ता उस हर्शो ल्लास के साथ मना रहा है।

Next Post

E-PAPER 20 SEPTEMBER 2021

CLICK […]
👉