भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने जारी की जिले के सभी 26 मंडल अध्यक्षों की सूची

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 17 Second

(मनोज मौर्य) रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने जिला पदाधिकारियों की सूची के बाद अब मंडल अध्यक्षों की सूची भी जारी कर दी है आपको बता दें कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अभिलाष चंद्र कौशल व जिलाध्यक्ष राधेश्याम सोनी ने आज प्रेस वार्ता करके जनपद रायबरेली के सभी 26 मंडलों के मंडल अध्यक्ष की सूची जारी कर दी है जिसमें नगर पूर्वी मंडल से राहुल गुप्ता नगर पश्चिमी मंडल से सुरजीत कश्यप राही मंडल से ओम प्रकाश साहू, बेला भेला केदार निषाद, अमावा से संतोष कुमार साहू, डीह मनोज सोनी, सलोन रोहित गुप्ता, सूची वीरेंद्र यादव, छतोंह अमृतपाल साहू, ऊंचाहार राजेंद्र प्रसाद यादव, रोहनिया राम मूरत जयसवाल, दीन शाह गौरा वीरेंद्र साहू, जगतपुर अजीत कुमार यादव, लालगंज राहुल यादव, डलमऊ महेश चंद्र मौर्य, गेगासो गंगा बरन साहू, बेनी माधव गंज सुरेंद्र कुमार पटेल, सरेनी राज किशोर साहू, बछरावां चंद्रेश कुमार जाय सवाल, महाराजगंज अशोक वर्मा, शिवगढ़ दुर्गा प्रसाद मौर्या, पहरेमऊ अखिलेश मौर्या, हरचंदपुर रामकुमार लोद्दी, सताव शुभम पटेल, खीरो सोनू गुप्ता, सेमरी जितेंद्र कुमार यादव इन सभी 26 मंडल अध्यक्षों की सूची आज बुधवार को प्रेस वार्ता के जरिए क्षेत्रीय मंत्री ओबीसी अभिलाष कौशल व भाजपा जिलाध्यक्ष ओबीसी राधेश्याम सोनी द्वारा की गई और बताया गया कि अब हर कार्यकर्ता और मंडल अध्यक्ष साथ साथ मिलकर आगामी आने वाले चुनाव में अपनी अधिक से अधिक सहभागिता करेंगे क्योंकि पिछड़ा वर्ग हमेशा से ही भारतीय जनता पार्टी के साथ रहा है और हम कोशिश करेंगे कि आगे भी यही रहे इसीलिए मंडल अध्यक्षों के साथ बैठकर रणनीति तैयार की जाएगी और हर व्यक्ति तक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा चलाई जा रही जन उपयोगी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा और हर व्यक्ति को भारतीय जनता पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा ताकि आगामी आने वाले 2022 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत से एक बार सरकार फिर से बन सके।

Next Post

वरिष्ठ नेता श्री नंदलाल निषाद नंदा जी को समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव बनाया गया

(तौहीद […]
👉