भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में सांसद लल्लू सिंह ने गिनाईं योगी सरकार की उपलब्धियां

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 27 Second

(राममिलन शर्मा) ऊंचाहार। भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में अयोध्या सांसद लल्लू सिंह का ऊंचाहार के देव गेस्ट हाउस में पदाधिकारियों व कार्य कर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां बताई।
सांसद ने कहा कि भाजपा शासन में देश से गुंडाराज समाप्त हो चुका है। इस सरकार में या तो गुंडे धराशाई हो गए या फिर उन्हें जेल के सलाखों के अंदर पहुंचा दिया गया है। किसानों को खाद, बीज, पानी, तथा उनकी फसलों की देखरेख के लिए प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के अंतर्गत छह हजार रुपए सालाना दी जा रही है। जिससे वह अपने खेतों में अच्छी उपज कर सके। घर घर जल योजना के अंतर्गत सभी घरों में टोंटी लगवा कर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। स्वच्छ भारत के तहत घर घर शौचालय का निर्माण तथा गांव में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण भी कराया गया है। यही नहीं बेरोजगारों को योग्यता अनुसार नौकरियां देने का भी कार्य किया है। बच्चों के पढ़ाई के लिए विद्यालय तथा केंद्र सरकार द्वारा गांव शहर में सड़कों का जाल बिछा दिया गया है। कश्मीर से धारा 370 तथा राम मंदिर का निर्माण करा कर भाजपा सरकार ने ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज कराई है। भाजपा सरकार ने देश और प्रदेश में विकास की नदियां बहा दी है। पिछड़ा वर्ग के अवध प्रांत के क्षेत्रीयमंत्री संयोजक अभिलाष चंद्र कौशल ने कहा कि सरकार ने उज्ज्वला गैस कनेक्शन, सौभाग्य योजना के अंतर्गत घर घर बिजली का निशुल्क कनेक्शन, निशुल्क राशन जैसी कई महत्वाकांक्षी योजना चला रही है। भाजपा नेता अतुल सिंह वर्ष 2022 में जिले के अन्य विधान सभाओं समेत ऊंचाहार विधानसभा से भी कमल खिलाने के लिए कार्यकर्ता तन मन से लग चुके हैं। कार्यक्रम में जिला महामंत्री दिनेश त्रिपाठी, जगतपुर ब्लॉक अध्यक्ष दलबहादुर सिंह, पूर्व प्रत्याशी उत्कृष्ट मौर्य, राकेश मौर्या, द्दन राज यादव, राधेश्याम सोनी ,सुधीर सिंह, अमरेश यादव, गुड्डन यादव, राजेश , विनीत कौशल, राजेंद्र गुप्ता,भाजपा नेता डीएन पाठक, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, रोहनिया ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू यादव गौरा अध्यक्ष अनुराग मिश्रा जगतपुर मंडल अध्यक्ष विनायक सिंह,समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

फातिमा मेमोरियल हास्पिटल द्वारा आयोजित कोविड-19 वैक्सीनेशन जागरूकता अभियान

(प्रयागराज) […]
👉