जिला स्तरीय कांग्रेस कार्य कर्ता प्रशिक्षण हुआ सफल

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 21 Second

(सौरभ कुमार) हसेरन कन्नौज। कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश से प्रदेश अध्यक्ष के आदेश से हर जिला स्तर में कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्य क्रम किया गया।
वहीं कन्नौज शहर में मानपुर स्थित गेस्ट हाउस में भी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।
लखनऊ से आये पार्टी की तरफ से ट्रेनर, कन्नौज कांग्रेस कमेटी के सभी न्याय पंचायत अध्यक्ष, व बूथ अध्यक्ष व ब्लाक अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी ने भाग लिया।
वही हसेरन ब्लाक अध्यक्ष गौरव कुमार जाटव ने अपने सभी न्याय पंचायत अध्यक्ष के साथ उपस्थित हुए, जिसमे हसेरन न्याय पंचायत अध्यक्ष लालबहादुर शाक्य, पुराराय न्याय पंचायत अध्यक्ष अमर सिंह शर्मा व मोहद्दीनगर न्याय पंचायत अध्यक्ष राम शंकर सविता व सकतपुर न्याय पंचायत अध्यक्ष गौरव श्री वास्तव आदि लोग मौजूद रहे।

Next Post

राष्ट्रीय ध्वज स्थल का शिलान्यास 2 अक्टूबर को

’पिरौना […]
👉