बाढ़ प्रभावित ग्रामों की निचली बस्तियों के परिवार सरकारी मदद से ऊपर बसाये जायेंगे

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time4 Minute, 29 Second

(मोनू शर्मा) उरई। रामपुरा ब्लाक के बाढ़ प्रभावित ग्रामों के निचले इलाकों में परिवारों को ऊपर बसाया जायेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन संबंधित परिवारों की सूची तैयार करा रहा है। यह जानकारी माधौगढ़ के विधायक मूलचन्द्र निरंजन ने दी। वे रामपुरा में जगम्मनपुर रोड पर पं0 रामदत्त द्विवेदी महाविद्यालय के परिसर में परमार्थ समाज सेवी संस्थान द्वारा बाढ़ पीडिघ्तों को मुहैया कराई जा रही सूखा राशन सामग्री को वितरित करते हुए उनके बीच संबोधित कर रहे थे।
विधायक मूलचन्द्र निरंजन ने बताया कि वे इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले और लोगों की सार्थक मदद के लिए उन्हें कई सुझाव दिये। वे मुख्यमंत्री के आभारी हैं कि इन सुझावों पर उन्होंने त्वरित गति से अमल शुरू करा दिया है। विधायक ने बताया कि वे स्वयं भी बाढ़ के समय लोगों से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान कई जगह बस्तियां चारो तरफ से पानी से घिरी हुई थी जहां मदद पहुंचाना संभव नहीं हो पा रहा था। तब उन्होंने मुख्यमंत्री से ऐसी जगहों पर हेलीकाप्टर के जरिये भोजन सामग्री गिरवाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने इस पर भी तत्काल अमल कराया। उन्होंने कहा कि इस बार बाढ़ पीडिघ्तों के लिए राज्य सरकार ने जिस तरह से सहायता की है वह पहले कभी नहीं हुई थी। कार्यक्रम में भिटौरा, कंजौसा व मिर्जापुरा जागीर के 250 परिवारों को सहायता वितरित हुई।
विधायक मूलचन्द्र निरंजन ने परमार्थ के प्रयासों को भी मुक्त कंठ से सराहा। उन्होंने कहा कि देश में वैसे तो कई समाज सेवी संस्थायें कार्य कर रही हैं लेकिन परमार्थ का स्थान इसलिए अलग है क्योंकि किसी भी आपदा के समय लोगों के भोजन पानी के लिए यह संस्था हमेशा आगे आती रही है।
कार्यक्रम का संचालन परमार्थ के सचिव संजय सिंह ने किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि अभी लोगों के भरण पोषण की चिंता की जा रही है। इसके बाद स्थिति सामान्य होने पर प्रदेश सरकार के किसी वरिष्ठ मंत्री की उपस्थिति में रामपुरा क्षेत्र में विशाल जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जिसमें लोगों को अपनी विपत्तियां बताने का पूरा मौका दिया जायेगा ताकि उनकी दीर्घकालिक मदद के लिए कदम उठाये जा सकें। परमार्थ के निदेशक अनिल सिंह ने कहा कि जनजीवन के साथ-साथ मवेशियों में भुखमरी की भी चिंता करनी होगी। इसके लिए भूसा बैंक बनाने का प्रस्ताव उनकी संस्था के सामने आया था पर अभी व्यवहारिक रूप से ऐसा कर पाना संभव नहीं है। इसलिए संस्था ने निश्चय किया है कि लोगों को जल्दी तैयार होने वाले पशुओं के चारे के बीज उपलब्ध कराये जायेंगे। माधौगढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। उन्होंने परमार्थ के उपकारी प्रयासों को अनु करणीय बताया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार अमित पुरवार, संस्था के वरूण सिंह, संतोष कुमार, मयंक कुमार, नाथू राम बौद्ध, अजीत कुमार, शैलेन्द्र सिंह, राजेश यादव, श्याम सिंह आदि उपस्थित रहे।

Next Post

पी.एम. आवास योजना (शहरी) के 02 लाख 853 लाभार्थियों को मिली किश्तों की सौगात

लाभार्थियों […]
👉