Read Time2 Minute, 36 Second
अप्रैल 25, 2022
जल मंत्री का विरोध करते हुए लोगों ने कहा कि यह तो बिसलेरी की पानी पीते हैं, लेकिन हम कहां जाएं, हम किससे पीने के लिए पानी मांगे? दरअसल, पानी की कमी से राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित कई जिले जूझ रहे हैं, जिसकी वजह से आम लोगों का जीवन नरक बन गया है।
राजस्थान भीषण गर्मी की चपेट में है। गर्मी की वजह से लोगों को पानी की किल्लत का भी सामना करना पड़ रहा है। यही कारण है कि अब उनका धैर्य जवाब दे रहा है। इन सबके बीच खबर यह है कि राजस्थान में पानी की किल्लत का सामना कर रही कुछ महिलाओं ने जल मंत्री महेश जोशी का खूब विरोध किया है। कुछ लोग तो महेश जोशी के बंगले तक भी पहुंच गए और जमकर नारेबाजी करने लगे। जनता की ओर से आरोप लगाया गया कि नेता तभी शक्ल दिखाते हैं, जब उन्हें वोट लेना होता है। लोगों की ओर से अधिकारियों का भी विरोध किया जा रहा है। फिलहाल आनन-फानन में सरकार की ओर से पानी सप्लाई बढ़ाने के निर्देश तो दे दिए गए हैं। लेकिन ऐसा कितने दिनों तक चलेगा यह भी देखने वाली बात है।