जय सिंह यादव को मिलेगा सुंदर लाल शिक्षक सम्मान 2021

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 40 Second

(चंदन/संतोष उपाध्याय) राजधानी लखनऊ के सरो जनी नगर स्थित हीरालाल यादव इंटर कॉलेज उत्तर गांव सीसेंडी लखनऊ के प्रधानाचार्य जय सिंह यादव को वर्ष 2021 का प्रतिष्ठित सम्मान श्री सुंदरलाल शिक्षक सम्मान 2021 से नवाजा जाएगा। त्रिवेणी साहित्यिक ,सांस्कृतिक एवं शैक्षिक संस्थान की ओर से दिया जाने वाला यह पुरस्कार वर्ष 2014 से लगातार किसी प्रतिष्ठित शिक्षक या प्रधानाध्यापक को उनकी कार्य सेवा, लगन और समर्पण को देखते हुए प्रतिवर्ष शिक्षक दिवस के पहले अगस्त के अंतिम दिन प्रदान किया जाता है।
इस वर्ष संस्थान के अध्यक्ष रामानन्द सैनी ने बताया कि यह पुर स्कार बहुत ही इमानदार, परिश्रमी और आदर्श शिक्षक के रूप में कार्य कर चुके वर्तमान प्रधानाचार्य श्री जय सिंह यादव को देने का निर्णय किया गया है। उन्होंने बताया कि मेरे पिता श्री सुंदरलाल प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए थे ।उनके आदर्श जीवन से प्रेरित होकर के मैंने उनके न रहने पर 2014 से उनकी स्मृति में यह पुरस्कार देने का निर्णय किया था। तब से अब तक हमारी संस्था के द्वारा यह सम्मान लगातार प्रदान किया जाता जा रहा है । इस बार 31 अगस्त को एसएस डी पब्लिक स्कूल अलीनगर सुनहरा कृष्णा नगर लखनऊ में शाम को 4रू00 बजे प्रदान किया जाएगा। जिसमें विद्यालय प्रबंधक महासंघ के अध्यक्ष राम सिंह यादव मुख्य अतिथि होंगे तथा 101 विद्यालय प्रबंधकों के मध्य यह प्रदान किया जाएगा। इसमें साल, धार्मिक पुस्तक, प्रमाण पत्र, प्रतीक चिन्ह तथा पुष्प माला प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम के आयोजक रामानंद जी ने बताया कि अभी तक इस सम्मान से नवाजे गए सभी प्रधानाध्यापक इस कार्यक्रम मे आमंत्रित किए गए हैं।

Next Post

नवांगतुक जिलाध्यक्ष लकी त्रिपाठी का स्वागत करते शिवम तोमर इटौरा

(मोनू […]
👉