मिशन शक्ति के अवसर पर विकास भवन सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 26 Second

(प्रदीप यादच) बह राइच 19 अगस्त। सशक्त नारी सशक्त प्रदेश के उद्देश्य से नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलम्बन हेतु मिशन शक्ति के तृतीय चरण के शुभारम्भ अवसर पर विकास भवन सभागार में आयोजित मेगा कार्यक्रम का मुख्य अतिथि मा. मंत्री, जल शक्ति विभाग (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति) डॉ. महेन्द्र सिंह व विशिष्ट अतिथि सहकारिता मंत्री श्री मुकुट बिहारी वर्मा ने जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, महसी के सुरेश्वर सिंह, बलहा की श्रीमती सरोज सोनकर, जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह व अन्य के साथ मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया गया।
इससे पूर्व मंत्री द्वय व अन्य अतिथि के विकास भवन गेट पहुॅचने पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा अतिथियों की अगवानी की गयी तथा जिलाधिकारी ने अन्य अधिकारियों के साथ मा. जनप्रतिनिधियों को शाल व रूद्राक्ष का पौध भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर इन्दिरा गॉधी प्रतिष्ठान लखनऊ में मिशन शक्ति फेज-03 के शुभारम्भ अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह का लाईव प्रसारण किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि ’’यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः, यत्रैतास्तु न पूज्यन्ते सर्वास्तफलाः क्रियाः’’ जहां स्त्रियां की पूजा होती है, वहाँ देवता निवास करते हैं और जहाँ स्त्रियों की पूजा नहीं होती, उनका सम्मान नहीं होता है वहाँ किये गये समस्त अच्छे कर्म निष्फल हो जाते हैं। डॉ. सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं समाज में नारी का स्थान सदैव ही उच्च प्रतिष्ठित रहा है। शक्ति के विभिन्न स्वरूपों में हम नारी की ही पूजा सभ्यता व संस्कृति के उदय से करते आए हैं। नारी सृजन का भी प्रतीक है।
डा. महेन्द्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार, महिलाओं की गरिमा, सम्मान के साथ ही उनके सशक्तिकरण के लिए विशेष प्रयत्नशील एवं कार्यरत है। इसी के अन्तर्गत प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के दिशा-निर्देशन में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर 17 अक्टूबर, 2020

Next Post

वित मंत्री निर्मला सीतारमन ने किया शिक्षिका प्रगति श्रीवास्तव का सम्मान

(संदीप […]
👉