अकबर खान बने मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 30 Second

(मो0 रिजवान) प्रयाग राज। समाजवादी पार्टी के विधान सभा चूनाव को लेकर युवाओं पर भरोसा जताते हुए संगठन मे ऐसे लोगों को पदाधीकारी बना रही है जिसकी पकड़ समाज मे हो और बूथ से लेकर सेक्टर स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान करने का दमखम रखता हो। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सहमती व मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा की अनुमती से जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड सैफ फरीदी ने अकबर खान को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया। अकबर यूथ का एक बड़ा चेहरा हैं इनके उपाध्यक्ष बनाए जाने पर युवाओं मे जोश है। करैली मे सैफ फरीदी के आवास पर नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष अकबर खान का कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहना कर जहाँ स्वागत किया वही तमाम नेताओं ने अकबर को फोन कर बधाई भी दी। बधाई देने वालों मे अब्दुल सलमान, सैफ फरीदी, शाहिद प्रधान, सै0मो0 अस्करी, शहनवाज अहमद, मो0 हमजा, अब्दुल अहद आदि रहे।

Next Post

सरोजनीनगर क्षेत्राीय निवासियों द्वारा राजीव गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित

(शमशाद […]
👉