सोनिया गांधी की 5 साल में 21% बढ़ गई संपत्ति, ब्रिटेन की महारानी से भी अमीर होने का किया गया था दावा

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time4 Minute, 18 Second
Aug 06, 2021 

2014 के चुनाव में दिए इनकम एफिडेविट में सोनिया गांधी की संपत्ति 9,28,95,288 रुपए थी। 2014 से 2019 के बीच सोनिया की प्रोपर्टी में 2.53 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। 2019 के चुनावों में दी गई जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी के पास 11,82,63,916 रुपए की दौलत थी।

कांग्रेस के भीतर काफी समय से नेतृत्व परिवर्तन की मांग होती रही है लेकिन पार्टी इस चुनाव को टालती रही है। फिलहाल 2024 के लोकसभा चुनाव तक कांग्रेस के अध्यक्ष पद को लेकर होता नहीं दिख रहा है। हालांकि पार्टी में बगावती तेवर दिखाने वाले नेताओं को संगठन के भीतर अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। सूत्रों की माने तो 2024 के लोकसभा चुनाव तक सोनिया गांधी ही कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी। लेकिन हालिया घटनाक्रम देखें तो सोनिया के मुकाबले राहुल और प्रियंका काफी एक्टिव मोड में हैं। लेकिन संपत्ति के इजाफे के मामले में खासी बढ़ोत्तरी होती देखी गई है। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी की कुल संपत्ति पांच साल में 21 फीसदी बढ़ी है। रायबरेली से पांच बार सांसद रहीं सोनिया की संपत्ति साल 2019 में 11.82 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जबकि 2014 के लोकसभा चुनाव में उनकी संपत्ति 9.28 करोड़ रुपये थी। सोनिया गांधी के बीते चार लोकसभा चुनावों के इनकम एफिडेविट पर नजर दौड़ाएं तो बीते 15 सालों में उनकी संपत्ति में सिर्फ 12 गुना का इजाफा हुआ है। 2004 के चुनावों में उन्होंने अपनी संपत्ति 85,68,694 रुपए बताई थी। वहीं अगले पांच साल के 2009 में उनकी संपत्ति में मामूली बढ़त देखने को मिली और 1,37,94,768 रुपए हो गई। यूपीए सरकार के दूसरे कार्यकाल के दौरान सोनिया की प्रोपर्टी में करीब 8 करोड़ रुपए का इजाफा देखने को मिला।  2014 के चुनाव में दिए इनकम एफिडेविट में सोनिया गांधी की संपत्ति 9,28,95,288 रुपए थी। 2014 से 2019 के बीच सोनिया की प्रोपर्टी में 2.53 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। 2019 के चुनावों में दी गई जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी के पास 11,82,63,916 रुपए की दौलत थी।

वैसे राजनीति में नेताओं की संपत्ति को लेकर हमेशा से सवाल उठते रहे हैं। बात अगर सोनिया गांधी की करें तो साल 2013 में उनकी संपत्ति को लेकर एक खबर खूब वायरल हुई थी जिसमें उन्हें ब्रिटेन की महारानी से भी अमीर बताया गया था। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने हफिंग्टन पोस्ट की रिपोर्ट के आधार पर एक खबर प्रकाशित की थी जिसमें सोनिया गांधी को विश्व की 12वीं सबसे अमीर नेता बताया गया था। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि सोनिया गांधी के पास करीब 2 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति है।  लेकिन स्टोरी के आखिर में ये भी कहा गया था कि ‘हफपोस्ट रिपोर्ट ने ये साफ तौर पर नहीं ज़िक्र किया कि वो कैसे इस निष्कर्ष तक पहुंचा। बाद में उस रिपोर्ट में बाद में तथ्यात्मक बदलाव किये गए थे और सोनिया गांधी का नाम लिस्ट से हटा दिया गया था।

Next Post

मध्यप्रदेश में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नहीं मनाया जाएगा अन्न उस्तव, कैबिनेट में लिया गया यह फैसला

 Aug […]
👉