पूर्व मंत्राी राकेश वर्मा ने साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time5 Minute, 21 Second

(प्रदीप यादव) राष्ट्रीय अध्यक्ष सपा एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर समाजवादी आंदोलन के वरिष्ठ नेता रहे छोटे लोहिया स्व0 जनेश्वर मिश्र की जयंती के अवसर पर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में साइकिल यात्रा निकाली गई। सर्वप्रथम सपा जिला पार्टी कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव व जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान ने स्व0 जनेश्वर मिश्र जी के चित्र पर माल्यानपर्ण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। ततपश्चात नानपारा- बहराईच हाइवे ग्राम सोहरवा से पूर्व मंत्री राकेश वर्मा ने सायकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और कहा कि आज समाजवादियों का यही जन सैलाब आने वाले 2022 में जल्द ही अखिलेश जी को पुनः प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएगा। इस सायकिल यात्रा में युवा सपा नेता अब्दुल जीशान ,अल्ताफ, अबु अफसर, युवजन सभा जिलाध्यक्ष अफसाल सानू, लोहियावाहिनी जिलाध्यक्ष नंदेश्वर यादव, छत्रसभ जिलाध्यक्ष शैलेश शैलू, वरिष्ठ नेता मो० आलम सरहदी, तेजे खां, हरिकेश सिंह राणा, धी रेंद्र सिंह धीरू, प्रमोद सिंह जादोन, शिवम गिरी, श्रीमती मनु देवी, श्रीमती गुड़िया पाठक, गौरव यादव, जवाहर यादव, नदीमुल हक तन्नू, तुफैल खान, कृपा राम यादव, विजय सैन, जेपी यादव, अहद खान, इमरान खान, सैयद तारिक, मोबीन खान, वीरेंद्र बाल्मीकि,साजिद खान (लाडले) आदि लोग रहे।
फिर वहां से साइकिल यात्रा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव व जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान के नेतृत्व में आगे के लिए रवाना हुई, सायकिल यात्रा झिंगहघाट, चांद पुरा, अमीरमाह, घंटाघर, पीपल चैराहा , कचेहरी होते हुए 10 किलोमीटर की इस यात्रा को तहसील मुख्यालय बहराईच पर समाप्त किया गया। जहां पर सपा जिलाध्यक्ष ने सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, महिला नेताओ, कार्यकर्तओं , प्रकोष्ठों व फ्रंटल संगठन के अध्यक्षों का ह्रदय की गहराई से आभार व्यक्त किया और कहा कि आज आप सब ने जिस हिम्मत, जज्बे और सँघर्ष से साइकिल चलाकर समाजवादी पार्टी की योजनाओं व अखिलेश जी की नीतियों को जन जन तक पहुचाने का जो कार्य किया है उससे यह साबित हो गया है की आपके सँघर्ष के बल पर इस अहंकारी भाजपा सरकार को हम 2022 में उखाड़ फेकेंगे और जनप्रिय नेता अखिलेश यादव जी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएंगे।
समाजवादी पार्टी के मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता ने बताया की सपा प्रमुख अखिलेश यादव जी के आह्वान पर जनपद की सभी तहसीलों में समाजवादियों ने सफल सायकिल यात्रा का आयोजन किया। जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं को किसानों व नौजवानो का भरपूर सहयोग मिला, नानपारा में पूर्व विधायक दिलीप वर्मा, महसी में पूर्व विधायक के० के ओझा, देवेश चन्द्र मिश्रा, राजेश तिवारी, सुंदर लाल बाजपेयी ने स्व० जनेशर मिश्र जी की जंयती पर साइकिल यात्रा निकाल कर भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का जन सन्देश दिया । कैसरगंज में जरवल रोड तिराहे पर युवा नेता अवधेश वर्मा के साथ आये हुए साइकिल सवार सपाईयों को पूर्व मंत्री राकेश वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, कैसरगंज में पूर्व विधायक रामतेज यादव, प्रदीप यादव ने साइकिल यात्रा निकाली।
सायकिल यात्रा के मुख्य उद्देश्य मो0 आजम खान को फर्जी मुकदमो में फसाकर जेल में रखने, अपराध और भृष्टाचार चरम पर है, बेलगाम महंगाई, किसानों पर लगाये गए तीन काले कृषि कानूनकी मार, महिला उत्पीड़न, आर क्षण पर संघी प्रहार के खिलाफ जनरोष दर्ज करना है ।

Next Post

विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

(बुलेट […]
👉