बाढ़ प्रभावित इलाकों तक पहुंचने में हो रही दिक्कत ! मुख्यमंत्री ने लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट करने का दिया आदेश

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 52 Second
 Jul 23, 2021 

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बताया कि सड़क और पुल क्षतिग्रस्त होने की वजह से एनडीआरएफ और अन्य बचाव दल को चिपलून में बाढ़ प्रभावित इलाकों तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

इसी बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भारी बारिश की वजह से हुए भूस्खलन के चलते हुई मौतों पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि रायगढ़ के तलाई गांव में भूस्खलन से करीब 35 लोगों की मौत हुई है। कई जगहों पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मैंने उन लोगों को निकालने और उन्हें दूसरी जगह ले जाने का आदेश दिया है जो उन क्षेत्रों में रह रहे हैं जहां भूस्खलन की संभावना है।

उन्होंने बताया कि सड़क और पुल क्षतिग्रस्त होने की वजह से एनडीआरएफ और अन्य बचाव दल को चिपलून में बाढ़ प्रभावित इलाकों तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

बता दें कि राहत एवं बचाव कार्य में जुटी टीम ने 15 लोगों को सुरक्षित निकाला है। जबकि 40 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लगातार हो रही बारिश से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री विजय वडेट्टीवार ने बताया कि बीते दिन मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से बात की थी और उन्होंने हरमुमकिन मदद का आश्वासन दिया था।

वडेट्टीवार ने बताया कि प्रधानमंत्री ने हर तरह की मदद भेजी है। एनडीआरएफ, नेवी, कोस्ट गार्ड और मिलिट्री के माध्यम से बचाव कार्य चल रहा है। कुछ जगहों पर रेड अलर्ट की स्थिति पैदा हुई है।

Next Post

E-PAPER- 24 JULY 2021

CLICK […]
👉