फिरोजाबाद में मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना सम्पन्न

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time4 Minute, 0 Second

(देवेंन्द्र प्रताप सिंह) फिरोजाबाद में मा0 मुख्यमंत्री जी की अपेक्षा के अनुरूप श्री चन्द्र विजय सिंह जिलाधिकारी एवं चर्चित गौड़ मुख्य विकास अधिकारी के कुशल दिशा निर्देशन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत जनपद के श्री तिलक इण्टर कालेज फिरोजा बाद में 59 हिन्दू जोड़ों तथा 22 मुस्लिम जाड़ों एवं नेहा गेस्ट हाऊस शिकोहाबाद में 64 हिन्दू जोडों एवं 14 मुस्लिम जोडों कुल 159 जोड़ों का विवाह उनकी रीति रिवाज के तहत सामूहिक विवाह में कराया गया। श्री तिलक इण्टर कालेज फिरोजाबाद में श्री मनीष असीजा मा0 विधायक सदर फिरोजाबाद तथा ब्लाक प्रमुख डा0 लक्ष्मी नारायन यादव द्वारा तथा नेहा गेस्ट हाऊस शिकोहाबाद में श्री राम गोपाल मा0 विधायक जसराना, श्रीमती ज्योति किरन राजपूत ब्लॉक प्रमुख एका, श्रीमती संध्या राजपूत ब्लॉक प्रमुख जसराना, श्री मानवेन्द्र प्रताप लोधी मा0 जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी फिरोजाबाद के साथ-साथ अध्यक्ष नगर पालिका शिकोहाबाद के द्वारा नव-दम्पत्तियों को शुभाषीष प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्री चर्चित गौड़ मुख्य विकास अधिकारी, श्री विजय कुमार नगर आयुक्त, श्री आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव अपर जिलाधिकारी वि0रा0 श्री राजेश वर्मा उप-जिलाधिकारी सदर, श्री देवेन्द्र सिंह उप-जिलाधिकारी शिकोहा बाद, अपर नगर आयुक्त, श्री अनुपम राय जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी, श्री जितेन्द्र सिंह जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी के साथ-साथ समस्त खण्ड विकास अधिकारी/सम्बन्धित अधीशाषी अधिकारी उपस्थित रहें। उल्लेखनीय है कि योजना के अन्तर्गत सभी वर्गों के व्यक्तियों जिनकी वार्षिक आय सीमा 2.00 लाख तक है को शादी हेतु जरूरतमंद निराश्रित/ निर्धन परिवारों की विवाह योग्य कन्या/विधवा/ परित्यक्ता/तलाकशुदा महिलाओं के विवाह ’’मुख्य मंत्री सामूहिक विवाह योजना’’ के अन्तर्गत सम्पन्न कराये जाने पर दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु सहायता राशि रूपया 35000.00 पैंतीस हजार तथा रू0, 10.000.00 दस हजार की उपहार सामग्री यथा कपडे, बिछिया, पायल चांदी के, 07 बर्तन प्राप्त कराये जाते है। कार्यक्रम आयोजन हेतु भोजन, पाण्डाल, फर्नीचर, पेयजल, विद्युत/प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु रू0, 6000.00 प्रति जोड़ा ग्रामीण/ शहरी निकाय स्तर पर गठित समिति को दिया जाता है। इस प्रकार एक जोड़े पर कुल रूपया- 51000/-(रू0 इक्यावन हजार मात्र की धनराशि व्यय की जाती है।

Next Post

पेपर देने जा रहा छात्रा ट्रक की टक्कर से हुआ घायल, रेफर

(मनोज […]
👉