एयर इंडिया और सिंधिया दोनो है बिकाऊ – पूर्व मंत्री अरुण यादव

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 2 Second
 Jul 17, 2021

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर कांग्रेस ने बार बार कटाक्ष कर रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस के पूर्व मंत्री अरुण यादव ने कहा एयर इंडिया और सिंधिया दोनों बिकाऊ हैं।

भोपाल। मध्य प्रदेश में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर कांग्रेस ने बार बार कटाक्ष कर रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस के पूर्व मंत्री अरुण यादव ने कहा एयर इंडिया और सिंधिया दोनों बिकाऊ हैं। सिंधिया का इतिहास रहा है, आजादी के समय उनके खानदान ने क्या किया, देश क्या पूरा विश्व जानता है।

बता दें कि पूर्व मंत्री अरुण यादव ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने षडयंत्र कर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिराई थी। देश के इतिहास में पहली बार हुआ है, जब निर्वाचित सरकार को गिराने का काम उन्हीं लोगों ने किया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सिंधिया आज जहां भी पहुंचे हैं, दोनों की स्थिति एक जैसी है।

दरअसल अरुण यादव ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल द्वारा सिंधिया पर की टिप्पणी का समर्थन किया है। उन्होंने कहा भूपेश बघेल ने जो कहा शत प्रतिशत उनकी टिप्पणी से सहमत हूं। मुख्यमंत्री बघेल ने सिंधिया को बिकाऊ कहते हुए कहा था कि बीजेपी की सरकार एयर इंडिया को बेचने जा रही है और इसी लिए सिंधिया को उड्डयन मंत्री बनाया गया है।

Next Post

22 जुलाई से फिर से खुलेगा दिल्ली हवाई अड्डे का T2 टर्मिनल, 200 उड़ानों की आवाजाही को दी मंजूरी

 Jul […]
👉