संयुक्त मोर्चा संघ नगर पालिका परिषद सफाई कर्मचारी यूनियन की बैठक संपन्न

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 32 Second

(देवेंद्र कुमार सिंह) सीतापुर। आज दिनांक 16 जुलाई 2021 को पूर्व सूचना के अनुसार संयुक्त मोर्चा संघ नगर पालिका परिषद सफाई कर्मचारी यूनियन सीतापुर द्वारा अपने समस्त पदाधिकारियों एवं सफाई कर्म- चारियों के साथ नगर पालिका प्रांगण में बैठक आयोजित की गई, बैठक का एजेंडा पूर्व में ही नगर पालिका प्रशासन को दिया जा चुका है मगर उसपे किसी ने ध्यान नहीं दिया, सफाई कर्मचारियों की मुख्य मांगों में मृतक आश्रितों की नौकरी, संविदा कर्मचारियों का ईपीएफ भुगतान, स्थाई कर्मचारियों का एसीपी व कई अन्य प्रमुख मांगे है जिन पर अध्यक्ष जी का रुख सकारात्मक होने के बावजूद नगर पालिका प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है इसलिए समस्त सफाई कर्मचारियों ने सुबह 6 से 9 बजे तक अपने अपने वार्डों में काम करने के बाद 9 बजे से 1 बजे तक नगरपालिका प्रांगण में बैठक की और निर्णय लिया यदि शीघ्र ही उनकी समस्त लम्बित मांगे नहीं मानी जाती है तो पूरे शहर में सफाई कार्य का यही क्रम लगातार चलता रहेगा और अंत मे सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप कर दी जाएगी जिसके लिए नगर पालिका प्रशासन पूर्णतया जिम्मेदार होगा, बैठक में मुख्य रूप से संरक्षक व सभासद धीरज पाण्डेय, वरिष्ठ कर्मचारी नेता संतोष बाल्मीकि, संघ के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण, महामंत्री अमन कुमार, मंत्री राज कुमार लाला, उपाध्यक्ष महेंद्र पाल, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार, सलाहकार प्यारेलाल, सफाई नायकों में मनोज पावन, दिलीप कुमार, तूफेल, जहीर, हफीज, प्रमोद सिंह, विनोद विकट, मनोज कुमार आदि सफाई नायक व सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

Next Post

किशोरी शिक्षा अभियान योजनान्तर्गत बेटी बचाओ, बेटी पढाओ के तहत डीएम ने बच्चियों को उच्च शिक्षा हेतु प्रेरित किया

(मोनू […]
👉