प्रदेश स्तरीय संगठन भारतीय किसान मंच द्वारा कई पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 18 Second

(संतोष उपाध्याय) लख- नऊ। भारतीय किसान मंच के प्रदेश स्तरीय संगठन में बृहस्पतिवार को कई पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, श्रीमती पारुल भार्गव (राष्ट्रीय अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ), रामशंकर द्विवेदी जी (राष्ट्रीय महासचिव) व वरिष्ठ उपाध्यक्ष चैधरी अनिल कुमार राज के द्वारा नए पदाधिकारी मनोनीत किए गए, मनोनीत पदाधिकारियों की जानकारी देते हुए बताया गया कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से श्री उत्कर्ष श्रीवास्तव को युवा प्रदेश महासचिव, मो.इमरान को युवा प्रदेश संगठन सचिव संदीप कुमार भारती और डा.पंकज कुमार पांडेय को प्रदेश सचिव, रमेश पांडेय को प्रदेश मंत्री व डा. रामप्रवेश प्रसाद को पूर्वांचल प्रांत का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही लखनऊ जनपद के भी पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया लखनऊ जनपद में सौरभ यादव को जिला प्रधान महासचिव, परमजीत सिंह को जिला उपाध्यक्ष, रोमांचक त्रिपाठी को जिला महा सचिव बनाया है।
संदीप कुमार को जिला सचिव व रितेश यादव को जिला सचिव नियुक्त किया गया, भारतीय किसान मंच के सभी नए पदाधिकारियों के मनोनयन के बाद कहा गया कि संगठन में बीते कुछ दिनों से कई नए पदाधिकारी जुड़े हैं पर निश्चित रूप से इनके नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी उन्होंने कहा कि वो उम्मीद करते हैं कि सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करेंगे।

Next Post

बगैर टोटी बाले नलों के बेकार बहते पानी से पेयजल संकट गहराया

(मोनू […]
👉