हिमाचल के 28वें राज्यपाल के तौर पर राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने संभाला पदभार

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 32 Second
Jul 13, 2021 

गोवा विधानसभा के पूर्व स्पीकर राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे अर्लेकर 1980 के दशक से बीजेपी के साथ रहे हैं।

शिमला। हिमाचल प्रदेश के 28वें राज्यपाल के तौर पर आज राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने अपना पदभार संभाल लिया। मंगलवार को राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवि विजय कुमार मलिमठ ने राज्यपाल पद की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित मंत्रिमंडल के सहयोगी मौजूद थे।

गोवा विधानसभा के पूर्व स्पीकर राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे अर्लेकर 1980 के दशक से बीजेपी के साथ रहे हैं। बतौर स्पीकर, अर्लेकर को गोवा विधानसभा को देश की पहली पेपरलेस विधानसभा बनाने का क्रेडिट जाता है।

राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर का जन्म 23 अप्रैल 1954 को गोवा के पणजी में हुआ था। बीकॉम तक शिक्षित अर्लेकर गोवा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त संगठन में दो बार महासचिव, दक्षिण गोवा के पार्टी अध्यक्ष पद पर भी रह चुके हैं। गोवा औद्योगिक विकास निगम में अध्यक्ष के अतिरिक्त गोवा अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग वित्तीय विकास निगम के अध्यक्ष रहे। परिवार में उनकी पत्नी अनघा अर्लेकर और दो बच्चे हैं। अर्लेकर सोमवार को ही राजभवन पहुंचे थे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश पहुंचने पर उनका स्वागत किया। राजेंद्र विश्वनाथ को शाल व टोपी भेंट की।

Next Post

मध्य प्रदेश में भी उठी जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग, भाजपा विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Jul […]
👉