राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल, हर गांव तक पहुंचने का लक्ष्य

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 0 Second
Jul 15, 2021 

संघ के हिसाब से देश भर में 58550 मंडल हैं जिनमें से करीब 34000 मंडलों में संघ किसी ना किसी रूप में सक्रिय है। यही कारण है कि संघ की ओर से 2025 तक हर मंडल में पहुंचने की कोशिश की जा रही है। संघ के मुताबिक हर गांव में उनका पहुंचना लक्ष्य है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 साल पूरे हो रहे है। देश के लगभग हर इलाके में संघ अपनी पहुंच बना चुका है। हालांकि कुछ ऐसे इलाके भी हैं जहां पर पहुंच बनाने की कोशिश जारी है। इसी को लेकर चित्रकूट में हुई संघ प्रचारकों की बैठक में चर्चा की गई। 100 साल पूरे होने पर संघ की कोशिश है कि वह देश के हर मंडल तक अपने काम को पहुंचा सके। संघ के मुताबिक कोरोना संकट की वजह से शाखाएं बढ़ाने के काम की रफ्तार में कमी आई है। लेकिन आने वाले दिनों में इसमें तेजी लाने की कोशिश की जाएगी। अपने कामकाज के हिसाब से संघ ने 10 गांवों को मिलाकर एक मंडल बनाया है। ऐसे में संघ हर गांव में पहुंचने की कोशिश कर रहा है।

संघ के हिसाब से देश भर में 58550 मंडल हैं जिनमें से करीब 34000 मंडलों में संघ किसी ना किसी रूप में सक्रिय है। यही कारण है कि संघ की ओर से 2025 तक हर मंडल में पहुंचने की कोशिश की जा रही है। संघ के मुताबिक हर गांव में उनका पहुंचना लक्ष्य है। संघ के अनुसार वह समाज में परिवर्तन लाने के लिए लगातार काम करता है लेकिन उसमें वक्त लगेगा। पर जहां जहां संघ पहुंच चुका है वहां बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी

लॉकडाउन की वजह से पहले देश भर में जितनी शाखाएं लगती थी उसमें कमी आई है। लेकिन अब उसे एक बार फिर से शुरू करने की कोशिश की जा रही है। कई शाखाओं को वर्चुअली चलाया जा रहा है। लॉकडाउन के दौरान संघ ने देश भर में कुटुंब मिलन भी शुरू किया है। पश्चिम बंगाल में संघ अपनी सक्रियता को बढ़ाने की दिशा में बढ़ सकता है। संघ अभी उन जगहों पर अपने काम को पहुंचाने की ज्यादा कोशिश कर रहा है जहां वह अभी कम पहुंच बना सका है। संघ दक्षिण भारत और पूर्वी भारत में अपने काम को लेकर लगातार सक्रिय है।

Next Post

दिल्ली में सोनिया गांधी से मिले कमलनाथ, कांग्रेस में दिग्गज नेता को मिल सकती है 'बड़ी भूमिका'

 Jul […]
👉