ब्लाक प्रमुख पद के लिए सपा से दिलीप कुमार व भाजपा से सुनील कुमार ने किया नामांकन

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 28 Second

(संतोष उपाध्याय) लखनऊ। पूरे उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए नामांकन दिन गुरुवार को सुबह 11ः00 बजे से दोपहर 3ः00 बजे तक नामांकन सम्पन्न हुआ। नामांकन कार्य की समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच होगी और 9 जुलाई को सुबह 11ः00 बजे से दोपहर 3ः00 बजे तक नामांकन वापसी का समय निर्धारित किया गया है। 825 क्षेत्र पंचायतों में प्रमुख पदों के चुनाव के लिए 10 जुलाई को मतदान होगा। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर ब्लाक में दिन गुरुवार को ब्लाक प्रमुख हेतु प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पर्चा भरा। जिसमें सपा से दिलीप कुमार रावत और भाजपा से सुनील कुमार ने अपना भविष्य आजमाने हेतु नामांकन पर्चा भरा। सभी प्रत्याशियों ने एक-एक करके सरोजनीनगर ब्लाक में उप जिलाधिकारी संतोष कुमार को अपना नामांकन पर्चा भर कर सौपा और उप जिलाधिकारी ने स्वीकार किया। इस मौके पर तहसीलदार उमेश सिंह, कानूनगो जितेंद्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। नामांकन के समय प्रत्येक प्रत्याशी के साथ साथ सिर्फ चार लोगों को जाने की अनुमति दी गई। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंस का पालन व सुरक्षा करने के लिए मौके पर पुलिस प्रशासन ने ब्लाक के चारों तरफ बैरि केडिंग करके नाकाबंदी की। सिर्फ ब्लाक के मुख्य रास्ते से सभी प्रत्याशियों को एक- एक करके सबसे पहले सेनिटाइज किया गया और मास्क पहने हुए लोगो को ही अंदर जाने दिया गया। सरोजिनी नगर ब्लाक में नामांकन की पूरी देखरेख व व्यवस्था ब्लाक विकास अधिकारी निशांत राय द्वारा किया गया।

Next Post

डीएम व एसपी ने अधिकारियों के साथ की बैठक

(नन्द […]
👉