जनपद में 25 नव चयनित लेखपालों को मिले नियुक्ति पत्र

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 38 Second

(राममिलन शर्मा)
रायबरेली। उत्तर प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने लखनऊ से निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 7,720 लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ करते हुए अपने कर कमलों से जनपद के 49 नवनियुक्त लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरित किया।
इसी क्रम में जनपद राय बरेली के बचत भवन सभागार में विधायक सलोन अशोक कुमार व जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने मुख्यमंत्री के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा तथा जनपद के 25 नवनियुक्त लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरित किया।
इस दौरान विधायक अशोक कुमार ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि जो भी भर्ती प्रक्रिया हो उसे पूरी ईमानदारी व निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न की जाए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बेरोजगार युवाओं को लगातार रोजगार देने का कार्य कर रही है। प्रदेश में पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ भर्ती प्रक्रिया आयोजित कर अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने नवनि युक्त लेखपालों का उत्साहव र्धन करते हुए कहा कि सर कार की राजस्व संबंधी योज नाओं को धरातल तक पहुंचाने का कार्य आपके द्वारा किया जाता है। आप सभी लोग अपना काम पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ करें। जिससे की जनता की समस् याओं का त्वरित गति से निस्ता रण हो सके। जिलाधिकारी और सलोन विधायक ने नव नियुक्त लेखपालों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनका उत्साहव र्धन किया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रफुल्ल त्रिपाठी (प्रा0) और नव चयनित लेखपाल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Post

E-PAPER 12 JULY 2024

CLICK […]
👉