’खाली पड़े 30 लाख सरकारी पदों पर की जाएगीं भर्तियां – आनंद भदौरिया’

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time4 Minute, 51 Second

(बीके सिंह)
’महोली (सीतापुर)’। भाजपा झूठ और फरेब की राजनीति करती आ रही है। मोदी सरकार में जिस तरह से गरीबों, किसानों और नौजवानों के साथ धोखा किया जा रहा है, उसे हर कोई त्राहि-त्राहि कर रहा है। भाजपा सरकार में हर व्यक्ति इस कदर परेशान है कि अब लोगों ने इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जुट गया है। इस बार केंद्र में सपा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार का बनना तय है। यह बात धौरहरा संसदीय सीट से सपा प्रत्याशी आनंद भदौ रिया ने शुक्रवार को महोली विधान सभा क्षेत्र में आयोजित जन सभाओं को संबांधित करते हुए कही।
क्षेत्र के महोली नगर सहित पिसावां कस्बा और हथिया, बहेर, संसड़ा, नादन, जल्लापुर, सेरवाडीह, फखरपुर आदि गांवों में आयोजित सभाओं में सपा प्रत्याशी ने केंद्र की मोदी सरकार को निशाने पर रखते हुए कहा कि इस बार केंद्र में गठबंधन की सरकार बनने पर खाली पड़े 30 लाख सरकारी पदों पर नौकरियां निकाल कर भर्ती की जाएगी और सभी सरकारी नौकरियों में 50 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए जाएंगे।
जिनके कच्चे मकान या फिर झोपड़ी हैं, उन्हें पक्के मकान दिए जाएंगे। सभी किसानों के कर्ज साल के अंत तक माफ कर दिए जाएंगे। छोटे और सीमांत किसानों को पांच हजार रुपए की मासिक पेंशन दी जाएगी। किसान अपनी उपज को आसानी से और उचित मूल्य पर बेच सकें, इसको लेकर हर दस किमी पर कृषि मंडी बनाई जाएगी। इसके साथ ही किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए किसान आयोग का गठन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सपा के घोषणा पत्र में स्पष्ट है कि मनरेगा मजदूरों के जीवन स्तर को उठाने के लिए मनरेगा मजदूरी बढ़ाकर 450 रुपए की जाएगी।
सभाओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अनूप गुप्ता ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी नौकरी के पेपर जिस तरह से लीक हो रहे हैं, उससे युवाओं का भविष्य दांव पर लगा है। लेकिन केंद्र में जब सपा होगी तो पेपर लीक जैसे भ्रष्टाचार को समाप्त करने के साथ ही लैपटाॅप वितरण में व्याप्त भ्रष्टाचार को भी खत्म किया जाएगा। बेटियां शिक्षा से वंचित न रहने पाएं इसके लिए बालिकाओं को परास्नातक तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। सपा प्रत्याशी आनंद भदौरिया के पक्ष में एकजुट होकर मत दान कर उन्हें भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील करते हुए सपा जिला अध्यक्ष जिलाध्यक्ष क्षत्रपाल यादव ने कहा कि इस बार जब केंद्र में गठबंधन की सरकार बनेगी तो धौरहरा क्षेत्र विकास के मानचित्र पर एक अलग पह चान बनाएगा।
जन सभाओं को महोली नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन दिनेश गुप्ता टीटू, सपा के महोली विधान सभा अध्यक्ष रमेश शुक्ला, सपा के पिसावां ब्लाक अध्यक्ष सुरेश यादव, कांग्रेस के पिसावां ब्लाक अध्यक्ष संजय सिंह, कांग्रेस के महोली ब्लाक अध्यक्ष सुधीर पांडेय, सपा के महोली ब्लॉक अध्यक्ष कल्लू मिश्रा और जिला पंचायत सदस्य अशोक राज वंशी ने भी संबोधित किया।
सभाओं को सफल बनाने में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के शिव कुमार भार्गव, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष शिवम सिंह, ग्राम प्रधान नादिर, पूर्व प्रधान कमलेश सिंह, हेमपाल अर्कवंशी, अवनीश मिश्रा गुड्डू, अंकित त्रिवेदी, मोनू दीक्षित, राजेश चैरसिया का सराह नीय योगदान रहा।

Next Post

’रायबरेली से दिनेश सिंह को टिकट मिलने पर भाजपाइयों ने मनाया उत्सव, बांटी मिठाइयां’

(धर्मेंद्र […]
👉