सांसद प्रतिनिधि प्रवीण अवस्थी ने प्रत्याशी कौशल किशोर को वोट देने की अपील की

RAJNITIK BULLET
1 0
Read Time4 Minute, 1 Second

(सन्तोष उपाध्याय)
सरोजनीनगर। लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र स्थित हनुमानपुरी हाईडिल गली नंबर 5 में श्याम लाल के घर पर सांसद द्वारा बैठक कराई गई । जिसमें प्रवीण अवस्थी सांसद प्रतिनिधि ने जनता को वोट देने के लिए जाग रूक किया। उन्होंने कहा कि जिनके वोटर कार्ड नहीं बने है उन्हें फ्री कैंप लगाकर उनके वोटर कार्ड बनवाएं। जिन लोगों के नाम वोटर लिस्ट में नहीं जुड़े थे वे भी जुड़वाएं। इस मौके पर प्रवीण अवस्थी ने बताया कि जो लोग 2014 के पहले भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं, वे संघर्ष करना जानते हैं । संजय गुप्ता सहित उनकी माता गीता देवी ने बताया कि क्षेत्र में बहुत संघर्ष किया है और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को जोड़ ने का काम किया है। क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हम सब लोग हनुमान पूरी गली नंबर 5 में माता जी गीता देवी गुप्ता जी पार्षद हैं, जो कि आप लोगों के सहयोग से पार्षद हुई है। आप सभी लोगों ने भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाने में सहयोग किया। उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद और एक बार फिर से 2024 में इस बार 400 पार करना है। हमारे माननीय कौशल किशोर जी को भारी वोटो से विजयी बनाना है। हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रद्दा न मंत्री बनाना है। भारत को विश्व गुरु बनाने का सपना जो हमारे पूर्वजों पंडित दीनदयाल जी, डाक्टर श्यामा प्रसाद मुख र्जी ने देखा था उसको पूरा करने का काम आप सबके सहयोग से करना है। पार्षद गीता देवी गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा आप सभी लोग मेरे क्षेत्र की जनता हो। मेरा परिवार हो । मेरे बच्चे हो आप सभी की सुविधाओं का ध्यान रखना हमारा काम है। आप लोग फिर इस बार भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से विजयी बनाइए। मोदी जी के इस बार 400 पार के नारे को सफल बनाने में सह योग करिए। इस अवसर पर में पार्टी कार्यकर्ता सांसद प्रति निधि प्रवीण अवस्थी, पार्षद गीता देवी गुप्ता, क्षेत्रीय मंत्री पिछड़ा मोर्चा संजय गुप्ता, युवा मोर्चा आशीष तिवारी, मंडल अध्यक्ष अनूप मिश्रा, मीडिया प्रभारी राहुल मिश्रा, महिला मंडल अध्यक्ष साधना, कार्यक्रम आयोजक टीम गीता देवी महिला सशक्तिकरण की नेता श्वेता भट्ट, सपना तिवारी सरोज मिश्रा,माया देवी, शिवानी, सोनम, चंदा, नीलम मिश्रा, संतोष कुमार मिश्रा, अंजू तिवारी, वंदना वर्मा, आशा, विमला देवी, उमा देवी, राम दुलारी, गीता बुधाना, मुन्नी देवी, कुशमा, रामवती, चंद्रा वती, ज्योति, सुनीता, राज वती, रतनी, देवी, आरोही, बबली, कालिंदी पासवान, सुनीता विश्वकर्मा, आयुषी विटान, फर हीन, प्रिया, कंचन, किरन, आदि पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए।

Next Post

दिनेश सिंह के टिकट मिलने पर भाजपाइयों ने मनाया उत्सव , बांटी मिठाइयां

(मनोज […]
👉