न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल तेजगांव मे नवरात्रि एवं रामनवमी पर्व का आयोजन

RAJNITIK BULLET
2 0
Read Time2 Minute, 16 Second

(पंकज साहू) सरेनी, लालगंज, रायबरेली। विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित क्षेत्र के अग्रणी शिक्षण संस्थान राम कुमारी देवी न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल तेजगांव मे नवरात्रि एवं राम नवमी पर्व का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम संस्थान के प्रधानाचार्य इंद्र विक्रम सिंह ने आदिशक्ति स्वरूप मां दुर्गा जी की पूजा की। तत्पश्चात विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी मां दुर्गा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। विज्ञान की विदु षी शिक्षिका कल्पना मैडम के दिशा-निर्देश में जूनियर कक्षाओं की छात्राओं सांची यादव, अनामिका सिंह, आद्या मिश्रा, आदि ने मां दुर्गा की आराधना में भावपूर्ण नृत्य प्रस्तु त किया। तत्पश्चात संगीत शिक्षक श्री रत्नेश कुमार के नेतृत्व में वंशिका, जानह्वी, सांची यादव, अनामिका सिंह, मानसी एवं आद्या मिश्रा राम नवमी के उपलक्ष्य में ‘राम आएंगे’ गीत की संगीतमय प्रस्तुति दी। हिंदी शिक्षक ज्ञानेंद्र कुमार ने नवरात्रि एवं रामनवमी के उपलक्ष्य पर प्रार्थ ना सभा को संबोधित किया। अपने समापन उद्बोधन में प्रधानाचार्य इंद्र विक्रम सिंह जी ने कहा कि मां दुर्गा बल, बुद्धि, विद्या अखंड ज्योति पुंज है। अंत में उन्होंने समस्त वि द्यालय परिवार को नवरात्रि एवं रामनवमी की हार्दिक शुभ कामनाएं प्रदान की। इस अव सर पर विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित स भी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Next Post

न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल में कन्या भोज के साथ मनाया चैत दुर्गा अष्टमी का पर्व

(मनीष […]
👉