होली मिलन समारोह का आयोजन – एस.जे.एस. लालगंज

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 10 Second

(राममिलन शर्मा) लालगंज, रायबरेली। नगर के बहुप्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम शिक्षण संस्थान एस.जे.एस. पब्लिक स्कूल लालगंज में होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के इस अवसर पर क्षेत्र के सभी मीडिया कर्मी उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंध तंत्र समिति द्वारा सभी मीडिया कर्मी बंधुओं को उनका मुंह मीठा करा कर साथ ही अबीर गुलाल लगाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक अग्रज सिंह ने अपने संदेश में आए हुए सभी लोकतंत्र का चैथा स्तंभ कहे जाने वाले मीडिया कर्मियों को साथ ही समस्त क्षेत्र वासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। वहीं विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अंजू सिंह ने बताया कि विद्यालय का इस वर्ष का नया शैक्षिक सत्र प्रारंभ हो चुका है। विद्यालय छात्रों के हित को देखते हुए अपनी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने विद्यालय की अंतरराष्ट्रीय शिक्षण तकनीकियों के बारे में भी चर्चा की। साथ ही आए हुए समस्त मीडिया बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए सभी क्षेत्रवासियों, अभिभावकों व शिक्षकों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में आए हुए समस्त लोगों ने विद्यालय की तरफ से किए जा रहे गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के प्रयासों की भूरि – भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम के इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।

Next Post

लोकसभा चुनाव 2024 की आचार संहिता के बीच, होली महोत्सव 25 मार्च 2024 पर विशेष

एडवोकेट […]
👉