चैहान गुट ने मिनी जलियांवाला बाग कहे जाने वाले शहीद स्मारक पर किसानों को अर्पित की श्रद्धांजलि

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time4 Minute, 25 Second

जीसी सिंह चैहान को स्वतंत्राता संग्राम सेनानी कमेटी का जिला संयोजक घोषित किया गया
(राममिलन शर्मा)
रायबरेली। जनपद का मुंशीगंज सई नदी तट बने शहीद स्मारक जिसको दूसरा मिनी जलियांवाला बाग के नाम से भी जाना जाता है, जहां पर 7 जनवरी 1921 को निहत्थे किसानों पर अंग्रेजों द्वारा गोलियों की बौछार की गई जिसमें हजारों किसानों की मौत हो गई व सैकड़ो घायल हुए।
शहीद किसानों के रक्त से सई नदी का पानी लाल हो गया था। उन्ही किसानों की बलिदान की याद में किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने आए हैं यह उदगार उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चैहान ने शहीदों के लिए आयोजित कार्यक्रम मुंशी गंज तट पर व्यक्त किया।
प्रदेश मीडिया प्रभारी एसके सोनी ने जानकारी देते हुए बताया जहां संगठन लगा तार गरीब असहायों की मदद सहित निःशुल्क शव दाह संस् कार करता है वहीं शहादत की कुर्बानी में अपनी जान गवानें वालों को सम्मान सहित उनके परिवार को सम्मानित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ता, चैहान गुट प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चैहान व उनकी टीम ने कार्य क्रम में शहीद किसान परिवारों को अंग वस्त्र सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
वहीं प्रशासनिक अधिका रियों व कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। जिला मीडिया प्रभारी इम्तियाज खान ने कहा सैकड़ो किसान जो शहीद हुए हैं उन्हीं की याद में स्मारक का निर्माण किया गया जिसे हमारे बुजुर्गों के समय से युवा पीढ़ी भी याद रखेगी उन शहीद किसानों की शहादत कभी भुलाई नहीं जा सकती। इसी कर्मठता ईमा नदारी को देखते हुए प्रशास निक अद्दि कारियों ने अध्यक्ष जीसी सिंह चैहान को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कमेटी का जिला संयोजक घोषित किया। इस मौके पर लंबे समय से चली आ रही भगवंतपुर चंदनिहा पंडित अमोल शर्मा की याद मे शहीद स्मारक तक पहुंचने वाली कलश यात्रा का टीम ने स्वागत करते हुए उनके लिए जलपान व कंबलों का वितरण किया। इससे पूर्व 6 जनवरी को शहीदों के लिए जीसी सिंह चैहान टीम के नेतृत्व मे डीएम ने दीपदान व उनके लिए 101 गुब्बारे आकाश में छोड़े। इस मौके पर शहीद स्मारक को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की भी मांग गूँजी।
भारत माता की जयकारों से पूरा शहीद स्मारक गुंजाय मान रहा, शहीद तट पर किसान शहीदों की याद में मेले का भी आयोजन किया गया। जहां हजारों लोगों ने शाहिद किसानों को पुष्पांजलि अर्पित की। शहीदों की याद में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया वहीं उन्हें सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर जीसी सिंह चैहान, मो0 उमर, अमित फौजी, संदीप पाठक, एसके सोनी, इम्तियाज खान, आशीष वर्मा, मो0 आरिफ, राजेश सिंह, अमर बहादुर सिंह, स. अवतार सिंह मोंगा, निलेश सिंह, अरविंद चैधरी, मनीष त्रिपाठी, अनिल मिश्रा, अशोक मिश्रा, शिव बाबू शुक्ला सहित आरडीए व प्रशासनिक अधि कारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Next Post

सुनिए जी ! नेताओं के शब्द बाणों, जुबानी जंग को ध्यान में रखिएगा जी ! लोकसभा चुनावों का ऐलान जल्द होगा

एडवोकेट […]
👉