श्री फाउन्डेसन व व्यापार मंडल ने किया डा0 सलीम को सम्मानित

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 21 Second

होम्यो रिवोल्यूसन 2023 में विभूषण सम्मान मिलने से बैसवारे में हर्ष की लहर
(राममिलन शर्मा)
लालगंज रायबरेली। श्री फाउन्डेसन व व्यापार मंडल ने सयुक्त रूप से डा0 सलीम को होम्योपैथिक विभूषण सम्मान मिलने पर उनका सम्मान किया। उन्हे यह सम्मान बीती 24 दिसम्बर को लखनऊ में प्रसिद्व क्रिकेट खिलाडी कपिलदेव ने देश विदेश की नामी हस्तियों के बीच प्रदान किया।
कस्बे के प्रसिद्व होम्योपैथ चिकित्सक डा0 सलीम को ब्रेन हैमरेज, ट्यूमर, पैरालिसिस के इलाज में क्रांतिकारी खोज के लिये हाल ही में लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होम्यो रिवोेल्यूसन 2023 कांफ्रेस में 2500 चिकित्सको की मौजूदगी में होम्योपैथी विभूषण सम्मान से नवाजा गया। जिसमें डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, प्रसिद्व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर जोंटी रोड्स, केद्रीय मंत्री अश्वनी चैबे राज्य सभा सदस्य दिनेश शर्मा, एडीजी नवनीत सिकेरा वरिष्ठ कवि हरिओम पवार, कुमार विश्वास आदि की उपस्थिति रही। डा0 सलीम की इस उपलब्धि पर बैसवारा क्षेत्र समेंत जिले के चिकित्सा जगत से जुडे लोगो ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उनकी इस उपलब्धि पर श्री फाउन्डे सन के चेयरमैन मनोज द्विवेदी (दादाश्री) व व्यापार मंडल के अध्यक्ष राहुल भदौरिया के नेतृत्व में भारी संख्या में लोगो ने डा0 सलीम की क्ली निक पर पहुंचकर माल्यापर्ण व स्मृति चिंह भेंटकर उन्हे सम्मानित किया।
इस मौके दादाश्री ने कहा कि डा0 सलीम की गरीबो के प्रति की जा रही सेवा स्वागत योग्य है। उनकी होम्योपैथी की खोज से लाईलाज मरीजो को ठीक किया जा रहा है। अपने स्वा गत के अभिभूत डा0 सलीम ने दादाश्री को 51 किलो की माला व स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता गुप्ता, व्यापार मंडल प्रभारी अनिल गुप्ता, सौरभ सिंह, सूर्यप्रताप सिंह, डा0 अलीम, ओमी तिवारी, विनय मिश्रा, मो0 असलम, रवी राय, सचिन सिंह, निसार अहमद, शुभम् चैहान, पुट्टू सिंह, सूरज मिश्रा, नीरज तिवारी, आकषर्ण द्विवेदी, दीपेंद्र गुप्ता, जीतू सिंह, बबूल तिवारी समेंत भारी संख्या में प्रबुद्वजन मौजूद रहे।

Next Post

E-PAPER 28 DECEMBER 2023

CLICK […]
👉