घोसी की जीत ने आगामी भविष्य के दिये संकेत – डा. एम.आई.जावेद

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 53 Second

(राममिलन शर्मा)
रायबरेली। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की मासिक बैठक समाजवादी पार्टी कार्या लय सुपर मार्केट के सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समाज वादी अल्प संख्यक सभा के जिलाध्यक्ष डा. एम.आई. जावेद ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष इं. वीरेन्द्र यादव ने की।
बैठक का संचालन समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिला उपाध्यक्ष इम्त्यिाज हुसैन घोसी ने की। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष इं. वीरेन्द्र यादव ने कहा कि घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी और इण्डिया गठबन्धन की जीत लोकतंत्र की जीत है। घोसी की महान जनता ने आने वाले कल का स्पष्ट संदेश दे दिया है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में समाज वादी पार्टी और इण्डिया गठबन्धन उ0प्र0 में सर्वाद्दिक सीटें जीतने जा रहा है। बैठक को सम्बोधित करते हुए अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष डा. जावेद ने कहा कि घोसी उपचुनाव का परि णाम यह बताने के लिए काफी है, अखिलेश यादव सर्व समाज के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। डा0 जावेद ने पदाद्दि कारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वह अभी से 2024 में सम्पन्न होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में लग जाए और अपने बूथों को मजबूत करें, सबसे बड़े नेता वही होता है जो अपना बूथ जीतकर आए। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला कोषाध्यक्ष मो0 इरशाद ने कहा कि आवारा पशुओं से किसान परेशान है। जिला उपाध्यक्ष मो0 जहीर ने कहा कि बढ़ती हुई मंहगाई ने आम जनमानस का जीना मुश्किल कर दिया है।
बैठक में मुख्य रूप से जिला सचिव मो0 हासिम, डा0 शमशुल हक, अहमद हसन, मो0 फैसल खान, मो0 नईम, फैजी खां, मकसूद अली, तुषार आहूजा, मो0 नईम, निखिल गिडवानी, मो0 फिरोज, महताब अहमद, दिल शाद अहमद, मो0 इमरान, मो0 फैजान रजा, सलाउद्दीन रायनी, मो0 हलीम, मुस्तकीम अहमद, मो0 वसीम सलमानी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

E-PAPER 14 SEPTEMBER 2023

CLICK […]
👉