रज्जू खान के नेतृत्व में सपा राष्ट्रीय महासचिव का हुआ भव्य स्वागत

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 40 Second

(राममिलन शर्मा) रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव का प्रतापगढ़ जाते समय रतापुर चैराहे में सपा के राष्ट्रीय नेता रज्जू खान के नेतृत्व में सैकड़ों सपाईयों ने स्थानीय रतापुर चैराहे पर भव्य स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत शिवपाल सिंह यादव ने कार्य कर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव निकट है, कार्यकर्ता अभी से जुट जायें, बूथ स्तर तक की कमेटियों का गठन कर ले, जिससे चुनाव आसानी से जीता जा सके। श्री यादव ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होता है। कार्य कर्ताओं का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से आलोक यादव जिला पंचायत सदस्य, जिला सचिव मुशीर अहमद, पूर्व जिला सचिव नजीर खाँ, राज देव यादव, अजय यादव प्रद्दान मैनूपुर, छविनाथ यादव, शैलेन्द्र यादव, इकरार खान, शकील पहल वान, हसीन खाँ, लखन यादव, अक्षय दिवाकर, नीरज यादव प्रधान कोड़रस, मो0 दाऊद, शुभम यादव, अजीत यादव, तेज बहादुर, राहुल यादव आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

2024 सियासी की लड़ाई अब आई.एन.डी.आई.ए बनाम भारत पर आई - प्रतीक अधिनियम 2005 अंतर्गत रिपोर्ट लिखाई

देश […]
👉