महिलाओं के हित संरक्षण कानून सम्बन्धी विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 39 Second

(राममिलन शर्मा)
रायबरेली। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधि करण, लखनऊ तथा माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्याया धीश, रायबरेली श्री तरुण सक्सेना के दिशा-निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधि करण, रायबरेली के द्वारा महिलाओं के हित संरक्षण कानून सम्बन्धी विधिक साक्षरता एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग से तहसील सदर स्थित सभागार में महिलाओं के विधिक अधिकार विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम को सम्बो धित करते हुए अपर प्रधान न्यायाधीश पूनम सिंह द्वारा महिलाओं के विधिक अधि कार, वैवाहिक विवाद विषय पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। अपर प्रधान न्याया धीश द्वारा समान अधि कार कानून पर विशेष जोर देते हुए बताया गया कि समाज में महिलाओं को भी वही अद्दि कार है जो पुरुषों को है। इसके साथ ही आपसी विवाद को सुलह समझौते से निस्तारण किये जाने पर चर्चा की गयी। अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उमाशंकर कहार के द्वारा उपस्थित महिलाओं को विधिक अधि कारों के साथ-साथ उन्हें जिला विद्दिक सेवा प्राधि करण द्वारा संचालित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं व निःशुल्क विधिक सहायता के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गयी। रिसोर्स पर्सन शैलजा सिंह व अलका सिंह राजपूत के द्वारा महिलाओं को उनके विधिक अधिकार के प्रति जागरूकता हेतु उनके विधिक अधिकार के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी। इसके अतिरिक्त उक्त कार्यक्रम को नायब तहसीलदार डा0 बृजेश कुमार, शमीम अहमद, तहसी लदार सदर अनिल कुमार पाठक, उपजिलाधिकारी मिथलेश कुमार त्रिपाठी, सीओ सिटी वन्दना सिंह, सीनियर नर्सिंग आफिसर जिला महिला चिकित्सालय, रायबरेली शशिबाला सिंह, महिला थानाध्यक्ष रेखा सिंह के द्वारा भी संबोधित किया गया। इस कार्यक्रम में गैर सरकारी संगठन की समा जिक कार्यकर्ता, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता अन्य सम्मानित महिलाएं, बाल संरक्षण अधि कारी व पराविधिक स्वयं सेवक पूनम सिंह, रत्ना बाजपेयी, अमिता गुप्ता, पवन कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमा र प्रजापति व अजय कुमार बाजपेयी के द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का सं चालन पराविधिक स्वयं सेवक बृजपाल के द्वारा किया गया।

Next Post

मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आशू अवस्थी मौजूद रहे

(बीके […]
👉