उद्यान मंत्री ने की यूपी में निवेश को बढ़ाने की अपील

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time4 Minute, 0 Second

(सन्तोष उपाध्याय) लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा किृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिनेश प्रताप सिंह ने माॅस्को यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश में बागवानी तथा अन्य क्षेत्रों में निवेश की सम्भा वनाओं को माॅस्को सरकार के प्रतिनिधियों के साथ साझा किया। उन्होंने माॅस्को सरकार के प्रतिनिधियों से उत्तर प्रदेश में निवेश को बढ़ा कर पारस्परिक हितों को और अधिक मजबूत करने की अ पील की। उद्यान मंत्री ने प्रदेश के बागवानी उत्पादों के निर्यात तथा खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में यूनिट लगाने के सम्बन्ध में गहन चर्चा की। इस दौरान उन्होंने माॅस्को सरकार के प्रतिनिधियों को राम दरबार की प्रतिकृति भेंट की। उन्हों ने माॅस्को मे मैंगो शो के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि इस मैंगो शो में उत्तर प्रदेश के किसानों के द्वारा उत्पादित विभिन्न किस्मों के आमों की प्रदर्श नी लगायी जायेगी। उन्होंने माॅस्को सरकार के प्रतिनिधियों से कहा कि उत्तर प्रदेश में विभिन्न प्रकार के आमों का उत्पादन किया जाता है, जो अपने विशिष्टि स्वाद के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं। उद्यान मंत्री ने बताया कि माॅस्कोे सरकार के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सकारात्मक व गौरवपूर्ण रही। इस बैठक से दोनों साझेदारों के बीच संबं धों में और प्रगाढ़ता आयेगी और भविष्य में इसके दूरगामी परिणाम भी सामने आयेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की नीतियों और दूरदर्शिता के चलते संभव हुआ है कि आज उत्तर प्रदेश में विभिन्न देशों के निवेशक निवेश कर ने आ रहे हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के अनेक उत्पाद विभिन्न देशों में निर्यात किये जा रहे हैं। उन्होंने आशा ज ताई कि मॉस्को सरकार के प्रतिनिधियों के साथ हुयी यह बैठक उत्तर प्रदेश के उद्यान क्षेत्र की समृद्धि के लिए मी ल का पत्थर साबित होगी। बैठक में माॅस्को सरकार की तरफ से मास्को शहर के विदेशी आर्थिक और अंतर राष्ट्रीय संबंध विभाग के उप प्रमुख मनुइलोव व्याचेस्लाव (विक्टोरोविच), अंतर्राष्ट्रीय संबंध अनुभाग, मास्को शहर के विदेशी आर्थिक और अंतर राष्ट्रीय संबंध विभाग उप प्रमुख बाराटोव सर्गेई (एरास्तोविच) एवं मास्को शहर के विदेशी आर्थिक और अंतर्राष्ट्रीय संबं ध विभाग के मुख्य विशेषज्ञ विनोग्रादोवा अनास्तासिया (एवगेनिव्ना) तथा उत्तर प्रदेश के उद्यान निदेशक डाॅ. आर.के.तोमर, उप निदेशक उद्यान राजीव वर्मा उपस्थित रहे।

Next Post

पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने किया पौधरोपण सुनी जन समस्याएं

(मनोज […]
👉