गेहूँ खरीद में तेजी लाने के लिए जनपद स्तरीय अधिकारी व क्षेत्रीय विपणन अधिकारी/विपणन निरीक्षक नियुक्त

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time5 Minute, 29 Second

(राममिलन शर्मा) रायबरेली। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने जनपद रायबरेली में विभिन्न क्रय एजेंसियों के कुल 104 गेहूँ क्रय केन्द्र अनुमोदित किये गये है जिसमें खाद्य विभाग के 27, पी0सी0एफ0 के 74 एवं भारतीय खाद्य निगम के 03 क्रय केन्द्र शामिल है। जनपद में गेहूँ का कुल क्रय लक्ष्य 82 हजार मी0टन निर्धारित किया गया। 24 अप्रैल 2023 तक कुल 96 किसानों से 307.93 मी0टन गेहूँ क्रय किया जा चुका है।
जिलाधिकारी ने गेहूं खरीद में तेजी लाये जाने के दृष्टिगत किसानों से गेहूँ खरीद हेतु क्रय एजेंसियों के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों के नाम व दूरभाष नम्बर प्रसारित किये है। जिसमें क्रय एजेंसी खाद्य विभाग के लिए सुश्री सोनी गुप्ता, जिला खाद्य विपणन अधिकारी दूरभाष नम्बर 8869874599, पी0सी0एफ क्रय एजेंसी के लिए सुरेन्द्र कुमार मौर्या, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता 9555086790 तथा क्रय एजेंसी भारतीय खाद्य निगम के लिए आर0 एस0 मिश्र, प्रबंधक (खरीद) 9839838838 को नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार खाद्य विभाग के तहसील व विकासखंड स्तर पर तैनात क्षेत्रीय विपणन अधिकारियों/विपणन निरीक्षकों के दूरभाष नम्बर प्रसारित किये है। जिसमें तहसील सदर/विकास खण्ड राही, हरचन्दपुर, अमावां एवं सतावं के लिए अनूप कुमार पाण्डेय, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी मो0नं0 8052094697, सुरेश चन्द सरोज, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी मो0नं0 9792275964, रविशंकर, विपणन निरीक्षक, रायबरेली मण्डी, मो0नं0 7755880038 को नियुक्त किया गया है। तहसील महराजगंज/विकास खण्ड शिवगढ़, बछरावां व महराज 1गंज के लिए सुनीता यादव, विपणन निरीक्षक, महराजगंज 7080918501, प्रदीप कुमार सिंह, महराज- गंज 9616704959, सौरभ, विपणन निरीक्षक, शिवगढ़ 9718050487, तहसील सलोन/विकास खण्ड डीह, छतोह व सलोन के लिए अरविन्द कुमार विश्वकर्मा, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, सलोन 7985753023, सुरेश कुमार यादव, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, छतोह/डीह 9450825644 तथा शशि भूषण चतुर्वेदी, विपणन निरीक्षक 915597875 को नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार तहसील ऊँचाहार/विकासखंड जगतपुर, रोहनिया व ऊँचाहार के लिए अंकिता मिश्रा, विपणन निरीक्षक, ऊँचाहार/जगतपुर 8931059393, प्रियंका तिवारी, विपणन निरीक्षक, रोहनिया 9450304338, तहसील डलमऊ/विकास खंड दीनशाहगौरा व डलमऊ के लिए अनिल कुमार तिवारी, विपणन निरीक्षक, डलमऊ 7985521199 एवं तहसील लालगंज/विकासखंड खीरों, सरेनी व लालगंज के लिए सूर्यभान, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी,लालगंज 945026 1590 का नियुक्त किया गया है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये है कि किसानों को अपना गेहूँ राजकीय क्रय केन्द्रों पर विक्रय करने हेतु सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से कृषक तालिका में अंकित सरकारी दूरभाष नम्बर डायल कर अपने घर पर ही 100 कुं0 या इससे अधिक गेहूं विक्रय करने वाले कृषक सीधे सम्पर्क कर अपना गेहूं विक्रय कर सकेंगे। साथ ही जनपद स्तर पर स्थापित खाद्य नियंत्रण कक्ष (कन्ट्रोल रूम) का दूरभाष नम्बर 0535-2975003 पर भी सम्पर्क कर कृषक अपना गेहूं सरकारी क्रय केन्द्रों पर विक्रय कर सकते है।
जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने जनपद के समस्त कृषकों से अपील की है कि अपनी सुविधानुसार अपना गेहूँ जिस क्रय एजेंसी के जिस क्रय केन्द्रों पर विक्रय करना चाहते है उसके संबंध में संबंधित क्रय एजेंसियों के अधिकारियों के दूरभाष पर सम्पर्क/वार्ता करते हुये उन्हें अवगत कराएंगे कि वह अपना गेहूँ विक्रय करना चाहते है जिसक उपरान्त सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा कृषक का गेहूँ क्रय करते हुये उन्हें भारत सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ सुनिश्चित कराया जायेगा।

Next Post

विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएचओ) वार्षिक रिपोर्ट 2022 जारी

एडवोकेट […]
👉