Karnataka Elections पर बोले एचडी देवेगौड़ा, हम बहुमत प्राप्त करने जा रहे हैं

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 29 Second

Apr 04, 2023
एचडी देवगौड़ा ने साफ तौर पर कहा है कि यहां दो राष्ट्रीय दल और एक क्षेत्रीय दल लड़ाई लड़ रहे हैं। आकलन करना मुश्किल है कि यहां क्या होगा। लेकिन इतने सारे लोग दावा कर सकते हैं कि हम बहुमत प्राप्त करने जा रहे हैं।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां लगातार बढ़ती जा रही है। कर्नाटक में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। हालांकि, जनता दल सेक्युलर भी एक अहम भूमिका निभाती है। ऐसे में जनता दल सेक्युलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा का बयान सामने आया है। एचडी देवगौड़ा ने साफ तौर पर कहा है कि यहां दो राष्ट्रीय दल और एक क्षेत्रीय दल लड़ाई लड़ रहे हैं। आकलन करना मुश्किल है कि यहां क्या होगा। लेकिन इतने सारे लोग दावा कर सकते हैं कि हम बहुमत प्राप्त करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का आकलन त्रिशंकु विधानसभा का है। वहीं, सभी पूर्व सीएम के बीच कुछ सर्वे हुआ है। इस सर्वे में एचडी कुमारास्वामी कद्दावर नेता बनकर उभरे हैं।
इससे पहले एचडी कुमारास्वामी साफ तौर पर कह चुके हैं कि इस बार कर्नाटक के लोग दोनों राष्ट्रीय पार्टी को खारिश करेंगे और हमारे क्षेत्रीय दल को वोट देंगे। उन्होंने दावा किया कि हम इस बार कर्नाटक में सरकार बनाने जा रहे हैं। दूसरी ओर भाजपा और कांग्रेस के अपने अलग-अलग दावे हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस नेता सिद्धरमैया और डी के शिवकुमार 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले ही मुख्यमंत्री पद का ‘‘सपना’’ देख रहे हैं, लेकिन यह साकार नहीं होगा। बोम्मई ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं का मुख्य ध्यान सत्ता और मुख्यमंत्री पद पर है, राज्य के लोगों के कल्याण पर नहीं है।
भाजपा डूबता जहाज: कांग्रेस
कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि कर्नाटक में उसके सभी नेता एकजुट हैं और प्रदेश की ‘40 प्रतिशत कमीशन’ वाली सरकार को सत्ता से हटाने के लिए लड़ रहे हैं, जबकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी अब राज्य में ‘डूबता जहाज’ है, जिसे अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी नहीं बचा सकते। मुख्य विपक्षी दल ने यह बयान उस वक्त दिया है, जब उसके वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया द्वारा मुख्यमंत्री पद पर कथित तौर पर अपना दावा पेश करने से जुड़ी खबर आई थी।

Next Post

Kashmiri Carpets और Handicrafts Products जल्द ही छाने वाले हैं राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार में

Apr […]
👉