आल इंडिया सम्पादक संघ की हुई बैठक, सन्तोष कुमार राव बनाए गए जिलाध्यक्ष

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 24 Second

(बीके सिंह) सीतापुर। आल इंडिया सम्पादक संघ की बैठक अवध बार एसोसिएशन कलेक्ट्रेट परिसर सीतापुर में संपन्न की गई। बैठक की अध्यक्षता संरक्षक राम सेवक कनौजिया के द्वारा की गई। संघ के राष्ट्रीय सचिव सतीश आर्य ने संतोष कुमार राव को नियुक्त पत्र देकर जिला अध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी दी। वही पर जिला महासचिव एस के तूफानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण संगम, जिला उपाध्यक्ष सौरभ कनौजिया, जिला सचिव कुलदीप राठौर को नियुक्ति पत्र देकर पद की जिम्मेदारी दी गई। सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक में उपस्थित पत्रकार साथियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। संघ के विस्तार पर चर्चा की गई। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष संतोष कुमार राव ने कहा कि अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी बखूबी निभाऊंगा। आए दिन पत्रकारों के ऊपर अत्याचार उत्पीड़न हो रहे हैं। पत्रकारों की आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है। पत्रकारों के ऊपर फर्जी तरीके से मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। जो बहुत ही घोर निंदनीय है। संघ के राष्ट्रीय सचिव सतीश आर्य ने कहा कि पत्रकार सरकार का चैथा स्तंभ कहा जाता है के ऊपर खतरा मंडरा रहा है उनके ऊपर फर्जी तरीके से मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, जिसकी संघ निंदा कर रहा है। इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बनवारी लाल गौतम, पंकज कुमार चैधरी, धर्मेंद्र राणा, पंकज कुमार, अखिलेश जे के आनंद, गौतम, खुशीराम, रजनीश कुमार गौतम सहित अन्य साथियों ने मनोनयन पर हर्ष व्यक्त किया।

Next Post

आध्यात्मिकता से जुड़कर हेट स्पीच, अनैतिक आचरण को दूर भगाएं

एडवोकेट […]
👉