धूमधाम से मनाई गई राजा टोडरमल की 520 वीं जयंती

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time4 Minute, 42 Second

(बीके सिंह) सीतापुर। राजस्व के जनक राजा टोडरमल की 520 वी जयंती राजा टोडरमल पार्क कलेक्ट्रेट कचेहरी सीतापुर मे मनाई गई। मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा विशिष्ट अतिथि सदर एसडीएम गौरव रंजन श्रीवास्तव, बार एसोसिएशन अध्यक्ष चंद्रभाल गुप्ता, ने राजा टोडरमल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
मंच का संचालन संस्थापक/अध्यक्ष संजयपुरी जी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व वीर गुप्ता ने की। राजस्व सुरक्षा सेवा दल के पदाधिकारियो के द्वारा राजा टोडरमल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। राजा टोडरमल स्मारक समिति, राजस्व सुरक्षा सेवा दल के संस्थापक/अध्यक्ष संजयपुरी ने कार्यक्रम का शुभारंभ राजा टोडरमल स्मृति वाटिका एव सरोबर तालाब अनिया कला लहरपुर से लहरपुर 7 बजे शुरू किया, उसके बाद मातनपुरवा लक्क्षन नगर, राजापुर गांव तीर्थ स्थल पर (पचासी बीघा) राजा टोडरमल द्वारा निर्मित, नगर पालिका परिषद लहरपुर प्रतिमा पर, चैपडी टोला राजा टोडरमल द्वारा निर्मित मंदिर पर, खत्रियाना चैराहा चित्र पर माल्यार्पण, तहसील प्रांगण लहरपुर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, लहरपुर में कोई भी जिम्मेदार अधिकारी जयंती के कार्यक्रम में उपस्थित नहीं रहे, असन्तोष व्यक्त किया, उसके बाद राजा टोडरमल पार्क आंख अस्पताल रोड निकट कलेक्ट्रेट कचेहरी सीतापुर मे राजा टोडरमल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
समस्त प्रबुद्ध जनों ने अपने अपने विचार रखे, राजा टोडरमल स्मारक समिति राजस्व सुरक्षा सेवा दल के संस्थापक/अध्यक्ष संजय पुरी ने अपने संबोधन में कहा राजस्व के जनक राजा टोडरमल का जन्म सीतापुर जिले के लहरपुर राजापुर गांव में हुआ था ,भूमि माप में अपनी महती भूमिका निभाई थी, जिसकी बदौलत आज सरकार का राजस्व चलता है, इसी तरह बहुत ही महान कार्य किया। भाजपा जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने अपने संबोधन में आश्वासन देते हुए कहा, कि राजा टोडरमल पार्क का सौंदर्यीकरण व लालबाग से आंख अस्पताल जाने वाले मार्ग का नाम राजा टोडरमल करने का पूरा प्रयास करूंगा। एसडीएम सदर ने अपने संबोधन कहा जब तक हम सीतापुर में हैं हम पूरा प्रयास राजा टोडरमल पार्क व उसकी संस्था के लिए करेगें। जयंती के अवसर पर महामंत्री प्रीतीपुरी, पूर्व मंत्री राम हेत भारती, राजस्व सुरक्षा सेवादल एड0/जिलाध्यक्ष शिवनाथ मिश्रा, मीडिया प्रभारी सन्तोंष कुमार राव, कमलेश कुमार भारती, एड0 अरुण कुमार राज, ललित कुमार, कंचन गुप्ता, पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष हरीश त्रिपाठी, गोपाल टंडन, तहसीलसदर कानूनगो अवधेश पांडे, दिनेश गांधी, लेखपाल अभिषेक मिश्रा, पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष रमेश निषाद, रेशमा खान, वीरेंद्र तिवारी, मुजीब सीतापुरी, रजनीश भारती, जितेन्द्र कुमार, मुकेश मिश्रा, सुशील तिवारी, आर्यन चोपड़ा, पप्पू गुप्ता, संजय शुक्ला, राधा भरतिया, विनयपुरी खुर्शीद खान, गोपाल टंडन, सुरेश कनौजिया एड0 बनवारी लाल सैनी, एड0 पंकज सैनी, मोहम्मद इमरान सहित सैकड़ो की संख्या मे अन्य गणमान्य उपस्थित रहें।

Next Post

स्वदेश दर्शन 2.0 के अन्तर्गत नैमिषारण्य को किया गया शामिल

(बीके […]
👉