एसएससी ग्रुप ने कराया कलेक्ट्रेट परिसर में वातानुकूलित पुस्तकालय का निर्माण

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 31 Second

(संदीप सक्सेना)
बलरामपुर। एसएससी ग्रुप आफ कंप नीज के चेयरमैन डा. धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरु द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में विद्यार्थियों कर्मचारियों के शिक्षा हेतु वातानुकूलित लाइब्रेरी का निर्माण कराया गया हैं, जिस का लोकार्पण कमिश्नर देवीपाटन मंडल महेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने किया।
कोरोना काल से किये गये सेवा कार्य पर आधारित सेवाश्रद्वा पुस्तिका भेंट की गयी। कमिश्नर महेंद्र अग्रवाल ने कहा कि पुस्तकालय बन जाने से विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों दोनांे को शिक्षा का लाभ मिल सकेगा।
इस पुनीत कार्य के लिए एसएससी ग्रुप के सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं।
उद्घाटन के अवसर पर महेंद्र कुमार (जिला अधिकारी बलरामपुर), डा0 ज्योति गौतम (पी सी एस, अपर जिला धिकारी न्या0), प्रदीप कुमार (अपर जिलाधिकारी/वि/ रा), डी पी सिंह, शुभेंद्र गौरव मिश्र, शिवम मिश्र, गौरव पांडे सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Post

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी फोरम की बैठक सम्पन्न

(राममिलन […]
👉