गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लास व सादगी के साथ मनाये जाने की तैयारी रखें पूरी -डीएम

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 23 Second

(राममिलन शर्मा)
रायबरेली। जनपद में गणतन्त्र दिवस 26 जनवरी को हर्षोल्लास व सादगी के साथ मनाये जाने का निर्देश जिलाधिकारी माला श्री- वास्तव ने दिये है। राष्ट्रीय पर्व पर सभी लोग कार्यक्रमों में भाग लेकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। सभी एसडीएम तथा क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिये कि गणतन्त्र दिवस को देखते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था को पूरी तरह से सुदृढ़ रखा जाए। क्षेत्र मे संयुक्त रूप से भ्रमण कर क्षेत्र की संवेदन शीलता का जायजा लेते हुए असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर विधिक कार्यवाही भी जारी रखी जाए। उन्होंने कहा कि अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय पर्व गणतन्त्र दिवस 26 जनवरी को देखते हुए साफ- सफाई तथा पानी की व्यवस्था सुदृढ़ रखे। किसी भी प्रकार की कही कोई कमी हो तो उसे दुरूस्त कर ले।
जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने कहा कि स्कूलों में निर्धारित समय के अनुसार प्रभात फेरी का आयोजन तथा प्रातः 8.30 बजे से सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा तथा राष्ट्रगान तथा संकल्प लिया जायेगा। पुलिस लाइन में परेड का आयोजन के साथ ही तहसील, ब्लाक, गांव में भी कार्यक्रमों का आयोजन करें। स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों को भी याद किया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह को सफलतापूर्वक गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जायेगा। जनपद में साफ-सफाई के साथ ही विद्युत व्यवस्था आदि को भी दुरूस्त रखने के निर्देश दिये गये हैं।

Next Post

दिल्ली पुलिस का महिला पुलिस बैंड गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार शामिल हुआ

Jan […]
👉