दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 42 Second

(शकील अहमद) बंथरा। राजधानी लखनऊ में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु अभियान के क्रम में, राहुल राज पुलिस उपायुक्त दक्षिणी कमिश्नरेट लखनऊ के कुशल निर्देशन में एवं मनीषा सिंह अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी कमिश्नरेट लखनऊ, विनय कुमार द्विवेदी सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर लखनऊ के पर्यवेक्षण/ निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक बन्थरा डा0 आशीष कुमार मिश्र के नेतृत्व में थाना बन्थरा की पुलिस टीम द्वारा मुखविर की सूचना पर 22.01.2023 को रात्रि समय 17.40 बजे बिजनौर रोड पर थाना बन्थरा से करीब 200 मीटर दूरी से अभियुक्त गण अभिमन्यू राजपूत पुत्र बच्चू लाल निवासी ग्राम दरोगाखेड़ा थाना सरोजनीनगर जनपद लखनऊ उम्र 19 वर्ष, गोलू पुत्र सतेन्द्र राजपूत निवासी राम बिहार कालोनी दरोगा खेड़ा थाना सरोजनी नगर जनपद लखनऊ उम्र 18 वर्ष को हिरासत पुलिस में लिया गया। उक्त अभियुक्त थाना स्थानीय के मु0अ0सं0 19/23 धारा 392/411 भादवि वाँछित चल रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तगणो के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

Next Post

सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के तहत मुख्यालयों पर बनायी गई ऐतिहासिक मानव श्रृंखला, दिलायी गई सड़क सुरक्षा शपथ

(गुणेश […]
👉