बैसवारा चेतना संघ द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती समारोह का आयोजन

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time4 Minute, 40 Second

(राम मिलन शर्मा)
लालगंज रायबरेली बैसवारा चेतना संघ द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती समारोह बैसवारा इंटर कालेज के गोविंद हाल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के पहले बैसवारा चेतना संघ द्वारा सुभाष शोभा यात्रा आयोजित की गई। शोभा यात्रा उपेन्द्र सदन से प्रारंभ होकर लालगंज नगर के विभिन्न मार्गो से भ्रमण करते हुए गोविंद हाल में एक सभा के रूप में परिवर्तित हो गई शोभायात्रा में विभिन्न स्कूलों के बच्चे महापुरुषों की वेशभूषा में शामिल हुए। मुख्य संरक्षक के रूप में स्वामी भास्कर स्वरूप जी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि अजीत प्रताप सिंह उपजिलाधिकारी लाल गंज एवं महिपाल पाठक पुलिस क्षेत्राधिकारी लालगंज एवं विशिष्ट अतिथि लाल देवेंद्र बहादुर सिंह रहे कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद, सुभाषचंद्र बोस व हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण कर समारोह की शुरुआत की गई। समारोह में प्रमुख रूप से सुभाषचंद बोस पूर्व सेनानी सम्मान सूबेदार मेजर राम विशाल सिंह को दिया गया। विवेकानंद युवा प्रतिभा सम्मान मेजर आशीष सिंह मेडिकल कोर को सम्मानित किया गया। रानी लक्ष्मीबाई सम्मान से पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित एथलीट सुधा सिंह को प्रदान किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अजीत प्रताप सिंह उपजिलाधिकारी लालगंज ने कहा कि आजादी मिलती नहीं है इसे छीनना पढ़ता है उन्होंने कहा अगर जीवन में संघर्ष ना रहे किसी भय का सामना न करना पड़े तो जीवन का आधा स्वाद ही समाप्त हो जाता है। समारोह को प्रमुख रूप से लाल देवेंद्र बहादुर सिंह स्वामी भास्कर स्वरूप जी आदि लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सुरेश सिंह आचार्य एवं आशीष प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत नरेंद्र बहादुर सिंह प्रधानाचार्य बैसवारा इंटर कालेज ने किया। सुधा सिंह का विशेष सम्मान बैसवारा इंटर कालेज के प्रधानाचार्य व प्रबंधक द्वारा किया गया। संगठन की प्रगति आख्या विश्वास बहादुर सिंह द्वारा प्रस्तुत की गई एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर बैजनाथ विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम का संयोजन प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बैसवारा डिग्री कालेज, एस जे एस स्कूल, न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल, ब्राइट लैंड पब्लिक इंटर कालेज, सरस्वती शिशु मंदिर, बाल मांटेसरी स्कूल, बक्शी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर ने प्रमुख रूप से प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से, राजेश सिंह फौजी, संतोष सिंह, अवनींद्र सिंह, राम प्रताप सिंह, अवनीश सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, पवन सिंह, हरिओम अमनदीप, अक्षय प्रताप, रमेश बहादुर सिंह, पुष्पा बरनवाल, रमेश सिंह आदि लोगों की उपस्थिति रही।

Next Post

अब सोलर पावर प्लांट से होगी मैक्स अस्पताल वैशाली में बिजली सप्लाई

प्रेस […]
👉